कोरोनावायरस के संक्रमण को महामारी का दर्जा मिलते ही दुनिया भर में फिल्मों की रिलीज की तारीखें बदल रही हैं। यूनिवर्सल स्टूडियो की हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 अब अगले साल रिलीज होगी। इससे पहले जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म नो टाइम टू डाइ की रिलीज डेट भी बदली जा चुकी है। इसके अलावा ए क्वायट प्लेस पार्ट टू का प्रीमियर भी रद्द हो गया है।
फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की भी रिलीज डेट बदली, कोरोना के चलते अब अगले साल होगी रिलीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी की फिल्में बनाने वाली कंपनी यूनिवर्सल स्टूडियोज ने गुरुवार को अपनी अगली फिल्म स्ट एंड फ्यूरियस 9 की रिलीज अगले साल तक के लिए टाल दी। अब ये फिल्म 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी। ये फिल्म पहले इस साल ईद पर यानी 22 मई को रिलीज होने वाली थी।
कोरोनो वायरस का संक्रमण चीन और भारत के अलावा दक्षिण कोरिया और इटली तक फैल चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। इसके बाद से भारत में भी सिनेमाघरों को बंद रखने के आदेश जारी किए जा रहे हैं। केरल और दिल्ली के सारे सिनेमाघर 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश संबंधित राज्यों की सरकारों ने गुरुवार को ही जारी किए।
नहीं टली जी सिने अवार्ड्स की तारीख, बिना दर्शकों के चारों तरफ बंद स्टेज पर शुक्रवार को होगा समारोह