{"_id":"5e69efc58ebc3ea7d16f6903","slug":"tom-hanks-coronavirus-test-positive-know-everything-about-forrest-gump-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tom Hanks: वो एक्टर जिसने लगातार दो बार जीता ऑस्कर, अब कोरोनावायरस की चपेट में","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Tom Hanks: वो एक्टर जिसने लगातार दो बार जीता ऑस्कर, अब कोरोनावायरस की चपेट में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Mar 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टॉम हैंक्स
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर हॉलीवुड अभिनेता, निर्माता, लेखक और निर्देशक टॉम हैंक्स (Tom Hanks) कोरोनावायरस (coronavirus) के संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने खुद ट्वीट पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी है। टॉम हैंक्स ने लिखा, 'नमस्कार दोस्तों, रीटा और मैं यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें हल्की-सी थकान महसूस हो रही है, जैसे कि ठंड लग गई हो। शरीर में दर्द भी है। बुखार भी है। जैसा कि दुनिया में चल रहा है, हम भी कोरोनावायरस के टेस्ट के लिए गए और हमारा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया।'
2 of 5
Tom Hanks
- फोटो : Twitter
आइए जानते हैं टॉम हैंक्स और उनकी फिल्मों के बारे में। हैंक्स का जन्म कांकोर्ड, कैलिफोर्निया में हुआ। उनके पिता, एमोस मेफोर्ड हैंक्स राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के दूर के रिश्तेदार थे। माता-पिता के तलाक के बाद टॉम अपने पिता के साथ रहने लगे। टॉम को बचपन से ही नाटक देखने का शौक था। वह जगह-जगह घूमकर नाटक की टिकट खरीदते थे और इस तरह उन्होंने एक्टिंग की तरफ रुख किया। कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद टॉम को बिग (1988) नामक काल्पनिक फिल्म से सफलता मिली, इस फिल्म ने हैंक्स को हॉलीवुड की एक बड़ी प्रतिभा के रूप में स्थापित किया।
3 of 5
tom hanks
- फोटो : social media
टॉम हैंक्स ने पहली शादी अभिनेत्री Samantha Lewes से 1978 में की थी। हालांकि दोनों 1987 में अलग भी हो गए। इसके बाद टॉम ने रीटा विलसन से शादी की। 1994 में आई एक क्लासिक फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' में एक मंद बुद्धि व्यक्ति का किरदार निभाकर टॉप ने इस किरदार को हमेशा के लिए अमर कर दिया। 55 मिलियन डॉलर में बनी इस फिल्म ने 677 मिलियन डॉलर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था। यह फिल्म साल 1994 में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। टॉम हैंक्स की फिल्मों की लिस्ट बड़ी है। इनमें से कुछ हैं 'कास्ट अवे', 'स्लीपलेस इन सिएटल', 'सेविंग प्राइवेट रायन', 'कैप्टन फिलिप्स', 'कैच मी इफ यू कैन', 'ब्रिज ऑफ स्पाइज', 'द पोस्ट'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
forrest gump
- फोटो : social media
टॉम ने दो बार ऑस्कर की ट्रॉफी अपने नाम की है। टॉम को ऑस्कर 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक कलाकार के तौर पर नामांकित किया गया था। इससे पहले वह 'कास्ट अवे' (2001), 'सेविंग प्राइवेट रयान' (1999) और 'बिग' (1989) के लिए नामांकित हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
forrest gump
- फोटो : social media
टॉम हैंक्स ने 1994 और 1995 में लगातार 'फिलाडेल्फिया' और 'फॉरेस्ट गम्प' के लिए ऑस्कर जीता था। गौरतलब है कि इसी 'फॉरेस्ट गम्प' पर आधारित फिल्म हिंदी सिनेमा जगत में 'लाल सिंह चड्ढा' बन रही है। फिल्म में आमिर खान और करीना कपूर मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।