{"_id":"5e69d9998ebc3eeb447a2067","slug":"harry-potter-actor-daniel-radcliffe-denied-that-he-contracted-coronavirus-tom-hanks-test-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"''हैरी पॉटर' एक्टर को हुआ कोरोनावायरस', जानिए वायरल हो रहे इस खबर की सच्चाई","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
''हैरी पॉटर' एक्टर को हुआ कोरोनावायरस', जानिए वायरल हो रहे इस खबर की सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
डेनियल रेडक्लिफ
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
‘हैरी पॉटर’ स्टार डेनियल रेडक्लिफ को लेकर खबर थी कि वह पहले ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता है जिनमें कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। जब बात बहुत बढ़ गई और इसकी खबर अभिनेता को पहुंची तो उन्होंने इस मामले में सफाई दी। एक फेक ट्विटर हैंडल से खबर वायरल की गई थी कि डेनियल रेडक्लिफ में कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि ‘हैरी पॉटर’ के फैंस को निराश होने की जरूरत नहीं है अभिनेता की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें लेकर फैलाई जा रही कोरोनावायरस की खबर झूठी है।
2 of 4
Tom Hanks
- फोटो : Twitter
बता दें डेनियल रेडक्लिफ अपने हैरी पॉटर के रोल के लिए जाने जाते हैं। 22 वर्षीय रेडक्लिफ ने वर्ष 2001 में आई ‘हैरी पॉटर’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने वर्ष 2011 तक इस सीरीज के सभी साता भागों में काम किया। फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें अभिनय के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में खासी मदद की। हालांकि हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी में कोरानावायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभिनेता ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
3 of 4
tom hanks
- फोटो : social media
टॉम हैंक्स ने लिखा, 'नमस्कार दोस्तों, रीटा और मैं यहां ऑस्ट्रेलिया में हैं। हमें हल्की-सी थकान महसूस हो रही है, जैसे कि ठंड लग गई हो। शरीर में दर्द भी है। बुखार भी है। जैसा कि दुनिया में चल रहा है, हम भी कोरोनावायरस के टेस्ट के लिए गए और हमारा टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। हम कुछ समय के लिए लोगों से दूरी बनाए रहेंगे।
चीन से फैले कोरोनावायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों में हाहाकार मचा दिया है। भारत भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को प्रसार को रोकने के लिए फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस संक्रमण को महामारी घोषित कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।