फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'फॉरेस्ट गंप' के हीरो टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा में कोरोनावायरस की पुष्टि, ट्वीट कर दी जानकारी

Thu, 12 Mar 2020 08:25 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 12 Mar 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
hollywood actor tom hanks and his wife rita wilson Test Positive For Coronavirus
tom hanks - फोटो : social media
हॉलीवुड के मशहूर एक्टर टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन में कोरोनावायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है । टॉम हैंक्स ने खुद टि्वटर के जरिए इस बात की जानकारी दी है । उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वह इन दिनों फिल्म के निर्माण के लिए ऑस्ट्रेलिया में हैं । ऑस्ट्रेलिया में रहते हुए ही उन्हें बुखार हो गया था और कोरोनावायरस के कारण अब उन्हें अलग किया जाएगा । 
hollywood actor tom hanks and his wife rita wilson Test Positive For Coronavirus
tom hanks - फोटो : social media
टॉम हैंक्स ने बताया कि अब उन पर निगरानी रखी जा रही है । अपनी पोस्ट में टॉम ने लिखा, 'हम थोड़ा थका हुआ महसूस कर रहे थे, ऐसा लग रहा था मानो जुकाम और थोड़ा शरीर में दर्द है । रीटा (Rita Wilson) को थोड़ी ठंड लग रही थी । थोड़ा बुखार भी था ।'

 

hollywood actor tom hanks and his wife rita wilson Test Positive For Coronavirus
tom hanks - फोटो : social media

'हमने कोरोनावायरस के लिए टेस्ट कराया और इस टेस्ट को सकारात्मक पाया । अब, हम क्या कर सकते हैं? चिकित्सा अधिकारियों के प्रोटोकॉल का हमें पालन करना ही पड़ेगा । हमारा टेस्ट किया जाएगा और लोगों के स्वास्थ्य के लिए और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमें अलग किया जाएगा ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hollywood actor tom hanks and his wife rita wilson Test Positive For Coronavirus
tom hanks - फोटो : social media
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में 136 लोगों में कोरोनावायरस पाया गया है । जिसमें 3 लोगों का निधन हो चुका है । टॉम अब हॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर हैं जिनमें कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है । टॉम हैंक्स फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' में मुख्य किरदार में नजर आए थे । अब बॉलीवुड में आमिर खान इस फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं । इस फिल्म का नाम 'लाल सिंह चड्ढा' होगा । फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगीं ।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed