सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hollywood Singer Rihanna Revisits Mumbai Diaries Says Daydreaming About one of Most Unforgettable Experiences

भारत यात्रा की यादों में खोईं सिंगर रिहाना, दिलकश अंदाज पर फिदा हुए फैंस; पोस्ट कर लिखा- ‘यादगार अनुभवों…’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 30 Apr 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Singer Rihanna Revisits India Trip: बीते दिनों हॉलीवुड सिंगर रिहाना भारत आई थीं। इस दौरान वह कई बॉलीवुड सेलेब्स और फैंस से मिली। इस यात्रा के दौरान कई बेहतरीन अनुभव उन्हें हुए। इन यादों को वह भारत से साथ लेकर लौटीं। सोशल मीडिया पर अपनी भारत यात्रा को रिहाना ने याद किया है। 

Hollywood Singer Rihanna Revisits Mumbai Diaries Says Daydreaming About one of Most Unforgettable Experiences
सिंगर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri
विज्ञापन

विस्तार

ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना भारत आईं, मुंबई में वह अपने ब्यूटी ब्रांड के लॉन्च इवेंट पर पहुंची थी। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ मुलाकात की। पैपराजी के साथ भी खूब फोटो रिहाना ने क्लिक करवाए। इसके अलावा अपने फैंस पर भी खूब प्यार सिंगर ने लुटाया। अपनी इस भारत यात्रा के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फीलिंग्स शेयर की हैं।

Trending Videos

Hollywood Singer Rihanna Revisits Mumbai Diaries Says Daydreaming About one of Most Unforgettable Experiences
सिंगर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri

भारत यात्रा को बताया यादगार अनुभव 
सिंगर रिहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर गुरुवार को एक पोस्ट साझा की। इसमें वह लिखती हैं, ‘नमस्ते मुंबई। अभी मैं सबसे यादगार और दिल को सुकून देने वाले अनुभवों में से एक के बारे में सोच रही हूं।’ आगे रिहाना ने शानदार स्वागत के लिए भारत के लोगाें को आभार व्यक्त किया। फैंस ने भी रिहाना की पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं, उन पर खूब प्यार लुटाया है। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

आफ्टर पार्टी में कई बॉलीवुड सेलेब्स से मिलीं रिहाना 

जब रिहाना मुंबई आई तो अपने ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में शामिल हुईं। वह यहां पर अपने फैंस के साथ काफी दोस्ताना अंदाज में पेश आईं। इसके बाद एक आफ्टर पार्टी हुई, जिसमें जान्हवी कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। मुंबई के लोगों से मिले प्यार के लिए रिहाना ने देसी अंदाज में ‘शुक्रिया’ कहा। 

Hollywood Singer Rihanna Revisits Mumbai Diaries Says Daydreaming About one of Most Unforgettable Experiences
मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों के साथ सिंगर रिहाना - फोटो : ANI
अंबानी परिवार के साथ लंच किया 
इवेंट के बाद मुकेश अंबानी के परिवार के सदस्यों से भी रिहाना मिली, उनके घर पर लंच किया। वह श्लोका, अनंत, राधिका, ईशा अंबानी से मिलीं। अंबानी परिवार ने भी पारंपरिक अंदाज में रिहाना का शानदार स्वागत किया। वैसे रिहाना आखिरी बार 2024 में मुंबई आई थीं, तब उन्होंने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के शादी के जश्न में शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed