फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोनावायरस के चलते टली NO TIME TO DIE की रिलीज डेट, अब फैंस को करना होगा 7 महीने का इंतजार

Thu, 05 Mar 2020 11:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 05 Mar 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
James Bond Daniel Craig NO TIME TO DIE will be postponed until November 2020
जेम्स बॉन्ड - फोटो : instagram

चीन से फैले कोरोनावायरस (Coronavirus) का संक्रमण अब तक दुनिया के ज़्यादातर देशों तक पहुंच चुका है। भारत इन देशों में से एक है। कोरोनावायरस से अब तक दुनिया में करीब तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। इस वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जेम्स बॉन्ड की अगली कड़ी नो टाइम टू डाय (NO TIME TO DIE) की रिलीज डेट टल गई है।

James Bond Daniel Craig NO TIME TO DIE will be postponed until November 2020
James Bond - फोटो : social media

जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म नवंबर में रिलीज की जाने की बात कही गई है। ट्वीट में बताया गया है कि तीन बड़ी प्रोड्यूसर कंपनियों MGM, Universal and Bond producers, Michael G. Wilson and Barbara Broccoli ने बाजार और वैश्विक मार्केट का अध्यन करने के बाद इस बात का फैसला लिया है कि फिल्म की रिलीज डेट नंवबर 2020 तक टाल दी जाए। 

James Bond Daniel Craig NO TIME TO DIE will be postponed until November 2020
जेम्स बॉन्ड - फोटो : Twitter

ब्रिटेन में अब यह फिल्म 12 नंवबर, 2020 को रिलीज की जाएगी। वहीं, भारत समेत पूरी दुनिया में इस फिल्म को 25 नंवबर, 2020 को रिलीज किए जाने की बात कही गई है। पिछली चार फिल्मों की कमाई में 70 फीसदी हिस्सा अमेरिका के बाहर का रहा है। ऐसे में इस वक्त फिल्म को रिलीज करना कलेक्शन को प्रभावित करने जैसा हो सकता है क्योंकि कोरोनावायरस के चलते इटली, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान में सिनेमाघर बंद हो चुके हैं। 

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
James Bond Daniel Craig NO TIME TO DIE will be postponed until November 2020
James Bond Aston Martin DB5 Car - फोटो : Social

इस फिल्म को कैरी फुकुनागा निर्देशित कर रहे हैं। जेम्स बॉन्ड की फिल्मों में बॉन्ड गर्ल भी काफी सुर्खियां बटोरती है। नो टाइम टू डाय में अना दे अर्मस, बॉन्ड गर्ल बनेंगी तो वहीं ऑस्कर विजेता अभिनेता रामी मालेक, विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा दाली बेनसाला और लैशना लिंच भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed