हॉलीवुड सिनेमा की सबसे सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाय' लंबे समय से काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म 2 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज होगी। इस फिल्म में डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। इस बीच 'नो टाइम टू डाय' का इंतजार कर रहे भारतीय दर्शकों के लिए खुश खबरी है। रिलीज से पहले इस के ट्रेलर को अंग्रेजी के अलावा 10 भारतीय भाषओं में भी रिलीज किया गया है।
'नो टाइम टू डाय' का ट्रेलर 10 भारतीय भाषाओं में रिलीज, बड़े पर्दे पर इस दिन दिखेगी फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी, तमिल, तेलुगू ,भोजपुरी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में 'नो टाइम टू डाय' का ट्रेलर रिलीज किया गया है। हालांकि ये फिल्म भारत में केवल पांच भाषाओं यानी अंग्रेजी, हिंदी, तमिल,कन्नड़ और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी। 'नो टाइम टू डाय' का ट्रेलर बीते दिसंबर को अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई था। ट्रेलर में जेम्स बॉन्ड यानी की डेनियल अपने चिर-परिचित अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर बॉन्ड घरों के ऊपर बाइक दौड़ा रहे हैं। वहीं, कार की हेडलैंप से भारी-भरकम हथियार निकल रहे हैं। इस ट्रेलर में एक्शन का जबरदस्त डोज है।
ट्रेलर में डेनियल क्रेग का लुक दमदार है और ये कहा जा सकता है कि इस बार भी वह फिल्म में धमाल मचाने वाले हैं। 2015 में 'स्पेक्टर द 007' की शूटिंग के बाद डेनियल ने कहा था कि अब वह बॉन्ड फिल्म में नजर नहीं आएंगे। इस खबर से फैंस बेहद निशान हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल लिया और बॉन्ड 25 में काम करने का मन बना लिया, लेकिन 'No Time To Die' डेनियल की आखिरी फिल्म है।
इस फिल्म के बाद लशाना लिंच (Lashana Lynch) डेनियल को रिप्लेस करेंगी और ब्रिटिश जासूस का किरदार निभाएंगी। लशाना लिंच पहली महिला हैं, जो जेम्स बॉन्ड के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले तक सिर्फ पुरुष अभिनेता ही एजेंट 007 बनते आए हैं। ट्रेलर के मुताबिक रिटायर हो चुके जेम्स बॉन्ड को वापस ड्यूटी पर बुलाया जाता है। जहां उसे पता चलता है कि एक वैज्ञानिक को एक अपराधी ने किडनैप कर लिया है और वह नई और खतरनाक तकनीक से लैस है। ऐसे में बॉन्ड फिर एक मिशन पर निकल पड़ते हैं।
वहीं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी में एक 'जेम्स बॉन्ड' की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाय' की रिलीज तारीख में बदलाव कर दिया गया है। भारत में जहां पहले यह फिल्म 3 अप्रैल (शुक्रवार) को रिलीज होने वाली थी वहीं अब यह फिल्म 2 अप्रैल (गुरुवार) को रिलीज होगी। इस बदलाव के साथ ही फिल्म को वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में फायदा पहुंचने की पूरी उम्मीद है।