फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Odyssey: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' में नजर आएंगे ये अभिनेता, क्या आपने देखा पहला लुक?

Tue, 18 Feb 2025 12:52 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Tue, 18 Feb 2025 12:52 PM IST
सार

क्रिस्टोफर नोलकी आगामी फिल्म 'द ओडिसी' में मुख्य किरदार में नजर आने वाले अभिनेता के नाम की घोषणा हो गई है। साथ ही फिल्म का पहला लुक भी जारी कर दिया गया है।  
 

विज्ञापन
Matt damon will be seen in Christopher Nolan upcoming film The Odyssey first look out
'द ओडिसी' में मैट डेमन का किरदार - फोटो : एक्स @odysseymovie
क्रिस्टोफर नोलकी की आगामी फिल्म 'द ओडिसी' में मुख्य किरदार निभाने वाले अभिनेता के नाम की घोषणा हो गई है। बता दें कि इस फिल्म में मैट डेमन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। ये खुशखबरी सामने आते ही अभिनेता के फैंस उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हो गए हैं।
Matt damon will be seen in Christopher Nolan upcoming film The Odyssey first look out
मैट डेमन - फोटो : इंस्टाग्राम @matt_damon_official
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अभिनेता मैट डेमन और उनके लुक को लेकर फिल्म के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ये जानकारी दी गई है। पोस्ट में फिल्म रिलीज डेट के बारे में भी बताया गया है। पोस्ट में यह भी बताया गया कि यह फिल्म 17 जुलाई साल 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है।
 
Matt damon will be seen in Christopher Nolan upcoming film The Odyssey first look out
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
यह कविता ग्रीक कवि होमर ने लिखी है। इसमें इथाका के राजा ओडिसियस की कहानी है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए यात्रा के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करते हैं। इस यात्रा में ओडिसियस को कई खतरे उठाने पड़ते हैं, जिनमें साइकलोप्स पोलिफेमस, सीरिन्स और जादूगरनी सर्के जैसी मशहूर घटनाएं शामिल हैं। अंत में यह कहानी ओडिसियस की अपनी पत्नी पेनलोप से मुलाकात पर समाप्त होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Matt damon will be seen in Christopher Nolan upcoming film The Odyssey first look out
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
पर्दे पर दिख चुकी है ओडिसियस की कहानी
'द ओडिसी' को पहले भी कई बार फिल्म और टेलीविजन पर रूपांतरित किया जा चुका है। इसे साल 1954 में इतालवी फिल्म यूलीसिस और साल 1997 की मिनी-सीरीज 'द ओडिसी' में रुपांतरित किया गया था। हाल ही में राल्फ फाएनेस और जूलियट बिनोचे की जोड़ी को ओडिसियस और पेनलोप के रूप में देखा गया था, जो कि फिल्म द रिटर्न में थीं।
विज्ञापन
Matt damon will be seen in Christopher Nolan upcoming film The Odyssey first look out
क्रिस्टोफर नोलन - फोटो : इंस्टाग्राम
नजर आएंगे ये सितारे
क्रिस्टोफर नोलन की इस नई फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिनसन, लुपिटा न्योंगो और चार्लीज थेरॉन जैसे प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। यह नोलन की यूनिवर्सल के लिए दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले उनकी फिल्म ऑपेनहाइमर ने दर्शकों पर अपना खूब जादू चलाया था। इस फिल्म का ऑस्कर्स में भी जलवा देखने को मिल चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed