फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: ये हैं ऑस्कर में नॉमिनेटेड कुछ बेहतरीन फिल्में, घर बैठे ओटीटी पर आज ही करें बिंज वॉच

Thu, 02 Mar 2023 12:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 02 Mar 2023 12:01 PM IST
विज्ञापन
oscar nominated films on ott which you can watch at home Elvis All That Breathes top gun maverick
ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले दिनों 95वें अकादमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस का एलान हो गया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक ऑस्कर में जाने वाली फिल्मों के लिए उत्सुकता का स्तर अलग ही होता है। इस दौरान वही फिल्में चुनी जाती हैं जो कि दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती हैं, ऐसे में लोग इन्हें देखना चाहते हैं। तो आज हम आपको ऑस्कर में नॉमिनेटेड कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख सकते हैं। 

oscar nominated films on ott which you can watch at home Elvis All That Breathes top gun maverick
टॉप गन: मेवरिक - फोटो : Twitter

टॉप गन- मेवरिक 
टॉम क्रूज हॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं। पिछले साल उनकी फिल्म टॉप गन- मेवरिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था। वहीं टॉप गन- मेवरिक को बेस्ट पिक्चर समेत कई कैटेगरीज में नामित किया गया है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। अगर अभी तक यह फिल्म नहीं देखी तो इस वीकएंड आपके लिए बढ़िया मौका है।

oscar nominated films on ott which you can watch at home Elvis All That Breathes top gun maverick
ऑल दैट ब्रीथ्स - फोटो : Social media

ऑल दैट ब्रीथ्स
ऑल दैट ब्रीथ्स एक भारतीय फिल्म है। यह फिल्म दो भाइयों की कहानी को दिखाती है, जो घायल पंछियों का इलाज करते हैं। क्लाइमेट चेंज पर बनी यह फिल्म काफी शानदार है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
oscar nominated films on ott which you can watch at home Elvis All That Breathes top gun maverick
एल्विस - फोटो : सोशल मीडिया

एल्विस
यह साल 2022 की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बाज लुहरमन ने किया है। इस फिल्म को लुहरमन के अलावा सैम ब्रोमेल, क्रेग पियर्स और जेरेमी डोनर ने लिखा है। यह अमेरिकी रॉक एंड रोल गायक और अभिनेता एल्विस प्रेस्ली के जीवन पर आधारित है। एल्विस को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
oscar nominated films on ott which you can watch at home Elvis All That Breathes top gun maverick
द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ - फोटो : सोशल मीडिया

द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ 
अगर आप अमेरिका के इतिहास से रूबरू होना चाहते हैं, तो साल 2021 में रिलीज हुई द ट्रेजेडी ऑफ मैकबेथ को एक बार देख लीजिए। फिल्म की कहानी जोएल कोएन ने लिखी और उन्होंने ही इसका निर्देशन भी किया। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक मैकबेथ पर आधारित है। फिल्म में नजर आए डेनजेल वाशिंगटन ऑस्कर 2022 में बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट किए गए हैं। इस फिल्म को आप एप्पल टीवी प्लस पर देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed