फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Justin Selena: रूठना-मनाना और फिर तीसरे की एंट्री, फिल्मी कहानी से कम नहीं जस्टिन और सेलेना की लव स्टोरी

Wed, 01 Mar 2023 10:27 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 01 Mar 2023 10:27 AM IST
विज्ञापन
Justin Bieber 29th Birthday Know about pop star and Selena Gomez love story breakup marriage with Hailey
जस्टिन बीबर, सेलेना गोमेज - फोटो : अमर उजाला

'रूठने मनाने का सिलसिला कुछ यूं हुआ, मान गया था मगर फिर रूठने का दिल हुआ।' यह शायरी किसी जमाने में हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक रहे जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज के ऊपर एक दम फिट बैठती है। पॉप सिंगिंग की दुनिया में छोटी सी उम्र में दुनियाभर में अपना नाम स्थापित करने वाले ये सितारे एक दूसरे एक इश्क में इस कदर डूबे थे कि पूरा जहां इन्हें इश्क के आगे छोटा लगता था। दोस्ती से शुरू हुए इस रिश्ते में एक दिन हलचल होनी वैसे शांत हुई मानो जैसे किसी व्यक्ति से उसके प्राण ही छीन लिए हों। पॉप स्टार जस्टिन बीबर के जन्मदिन के मौके पर चलिए उनकी ओर सेलेना के इस प्रेम कहानी के समुद्र में गोते लगाते हैं...

Justin Bieber 29th Birthday Know about pop star and Selena Gomez love story breakup marriage with Hailey
जस्टिन बीबर, सेलेना गोमेज - फोटो : social media

अपने किसी पसंदीदा से बचपन से मोहब्बत करना कोई नई बात नहीं, लेकिन पूरी हुई तो क्या हुआ फिर हर किसी की जिंदगी में खास रही। कुछ यूं ही आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे जस्टिन के जीवन और उनकी जुबान पर टीनएज से अगर किसी का नाम रहा तो सिर्फ और सिर्फ सेलेना का। 2009 में पहली बार दोनों की आंखें एक दूसरे से किसी नशीले जाम की तरह टकरा गई। बस फिर क्या था एक दूसरे के मैनेजर्स द्वारा कराई गई यह मुलाकात एक ही पल में दोनों के लिए आम से खास हो गई।

Justin Bieber 29th Birthday Know about pop star and Selena Gomez love story breakup marriage with Hailey
जस्टिन बीबर, सेलेना गोमेज - फोटो : social media

2009 में दोनों के बीच हुई आंखों की उन गुस्ताखियों ने ता एक नया मोड़ ले लिया, जब सेलेना ने जस्टिन को अपना छोटा भाई बता दिया था। लेकिन कहते हैं ना इश्क वो बाला है, जो हर किसी के दिल को बईमान बनाने का दम रखती है। इस जोड़ी ने रोमांस की अफवाहें तब उड़ी जब दोनों को बाहर घूमते देखा जाने लगता था। 2010 का अंत आते-आते सेलेना और जस्टिन के इश्क का रंग लाल हो चला था। स्टार्स को ने नया साल एक साथ मनाते देखा गया। इस बार, दोनों के सिर रोमांस का नशा चढ़ चुका था। सेलेना और जस्टिन की किस करते हुए एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हॉलीवुड में दोनों को एक प्यार में डूबे जोड़े के खिताब से नवाजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Justin Bieber 29th Birthday Know about pop star and Selena Gomez love story breakup marriage with Hailey
जस्टिन बीबर, सेलेना गोमेज - फोटो : social media

फिर क्या था प्यार भरा नया साल मनाने के कुछ महीने बाद जस्टिन और सेलेना ने साल 2011 की ऑस्कर वैनिटी फेयर पार्टी के रेड कारपेट पर डेब्यू कर अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया था। सेलेना ने एक इंटरव्यू में जस्टिन के साथ अपने रिश्ते पर खुशी जाहिर कर इस पर मुहर लगाने का काम किया। दोनों की मुलाकातों का सिलसिला बढ़ता गया। फिर दो साल बाद पहली बार दोनों के रिश्ते में खलबली मची और सेलेना जस्टिन का ब्रेकअप हुआ। हालांकि, दोनों ज्यादा लंबे समय तक एक दूसरे से जुड़ा नहीं रह सके और 2013 में फिर एक हो गए। 2014 में दोनों की राहें फिर juda हुई और साल का आखिर आते आते जस्टिन के अफेयर की अफवाह हैली से उड़ने लगी थीं।
Box Office Report: पांचवें हफ्ते में भी ‘पठान’ का जलवा कायम, ‘सेल्फी’-‘शहजादा’ को टक्कर दे रही मार्वल की चींटी

विज्ञापन
Justin Bieber 29th Birthday Know about pop star and Selena Gomez love story breakup marriage with Hailey
जस्टिन बीबर, हेली बीबर, सेलेना गोमेज - फोटो : social media
जहां एक तरफ बीबर हेली से इश्क फरमा रहे थे, वहीं सेलेना का दिल भी डीजे जेड के लिए धड़कने लगा था। हालांकि, सेलेना के जेड से 2015 में हुए ब्रेकअप के बाद दोनों फिर करीब आए। दोनों का रिश्ता इसके बाद भी कई बार बनता-बिगड़ता रहा साल 2017 में दोनों को फिर साथ देखा गया और 2018 का वैलेंटाइन डे सेलेना और जस्टिन ने साथ मनाया था। लेकिन इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के रिश्ते से ब्रेक लेने का फैसला किया, जिसके बाद बीबर का नाम एक बार फिर हेली से जुड़ने लगा। जस्टिन ने इस ब्रेक के फैसले और हेली की एंट्री के बाद ही सेलेना से अपना रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया था। जस्टिन और सेलेना की प्रेम कहानी का अंत पॉप स्टार और हेली की 13 सितंबर 2018 को हुई शादी के साथ खत्म हुआ। 
Janhvi Kapoor: परिवार और कथित बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने निकलीं जान्हवी कपूर, वीडियो आया सामने
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed