फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

James Bond: लियाम नीसन ने किया बड़ा खुलासा, कहा-पत्नी की वजह से नहीं निभा सका जेम्स बॉन्ड का किरदार

Wed, 22 Feb 2023 09:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Feb 2023 09:32 PM IST
विज्ञापन
Liam Neeson Revealed He Said No For Playing James Bond because of his wife
लियाम नीसन - फोटो : सोशल मीडिया

जेम्स बॉन्ड की फिल्मों के दीवाने दुनिया के हर कोने में मौजूद हैं। इस काल्पनिक कैरेक्टर को बड़े पर्दे पर कई हॉलीवुड अभिनेता निभाकर काफी प्रसिद्धि हासिल कर चुके हैं। इस बीच मशहूर एक्टर लियाम नीसन ने जेम्स बॉन्ड का रोल निभाने को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया है कि वह बड़े पर्दे पर जेम्स बॉन्ड जैसा आइकॉनिक रोल निभाने के बहुत करीब पहुंच गए थे, लेकिन निजी जिंदगी की दिक्कत की वजह से उन्हें यह रोल ठुकराना पड़ा था।


Alia Bhatt: चोरी-छिपे तस्वीरें खींचने के मामले में पुलिस ने आलिया से किया संपर्क, जानिए आगे क्या हुआ?

Liam Neeson Revealed He Said No For Playing James Bond because of his wife
लियाम नीसन - फोटो : सोशल मीडिया

एक इंटरव्यू के दौरान लियाम ने बताया कि अपनी पत्नी की वजह से उन्होंने जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाने से इनकार कर दिया था। एक्टर ने कहा कि उनकी पत्नी नताशा रिचर्डसन ने उन्हें धमकी दी थी कि इस ऑफर को स्वीकार करने पर वह उन्हें छोड़ देंगी। लियाम नीसन ने खुलासा किया कि 90 के दशक के दौरान कई बार निर्माता बारबरा ब्रोकोली ने जेम्स बॉन्ड के रोल के लिए उनसे संपर्क किया गया था। 
Shah Rukh khan: बुजुर्ग महिला ने शाहरुख खान को बताया अपना क्रश, पठान ने कहा- आई लव यू बा

Liam Neeson Revealed He Said No For Playing James Bond because of his wife
लियाम नीसन - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि यह वह समय था जब उन्हें स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म शिंडलर्स लिस्ट के लिए ऑस्कर नामांकन मिला था, लेकिन यह उनकी दिवंगत पत्नी नताशा थीं, जिन्होंने उस दौरान उन्हें एक अल्टीमेटम दिया था, जिससे अभिनेता के लिए ऑफर को हां कहना मुश्किल हो गया था।
Kai Po Che: 'काई पो चे' के दस वर्ष पूरे! अभिषेक कपूर को आई सुशांत की याद, लिखा इमोशनल नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Liam Neeson Revealed He Said No For Playing James Bond because of his wife
लियाम नीसन - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत में उन्होंने बताया, "मैं ब्रोकोली को जानता हूं। उस समय शिंडलर्स लिस्ट रिलीज हो गई थी और बारबरा ने मुझे यह पूछने के लिए कई बार फोन किया था कि क्या मुझे दिलचस्पी है? मैंने इस किरदार के लिए दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन फिर नताशा ने कहा कि अगर तुम जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाते हो, तो हम शादी नहीं कर रहे हैं।''
Hera Pheri 3: अक्षय बने राजू, श्याम के गेटअप में सुनील, धोती पकड़े नजर आए परेश रावल..फिल्म के सेट से फोटो वायरल

विज्ञापन
Liam Neeson Revealed He Said No For Playing James Bond because of his wife
डेनियल क्रेग - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इसके बाद जेम्स बॉन्ड की भूमिका अभिनेता डेनियल क्रेग को मिली, जिन्होंने पांच फिल्मों में सीक्रेट एजेंट की भूमिका निभाई। डेनियल को कैसीनो रोयाल (2006); क्वांटम ऑफ सोलेस (2008); स्काईफॉल (2012); स्पेक्टर (2015); और नो टाइम टू डाई (2021) में देखा गया।
Selfiee: अक्षय कुमार ने फैंस के साथ तीन मिनट में लीं 184 'सेल्फी', तोड़ा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड का रिकॉर्ड



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed