मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों के फैंस भारत में भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। यही वजह है कि पिछले कई वर्षों से जितनी भी फिल्में इस यूनिवर्स की देश में रिलीज हुई हैं, उन्होंने टिकट खिड़की पर जमकर कमाई की है। हालांकि, एंट-मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है।आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।
Ant-Man Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'एंट-मैन' की रफ्तार, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
17 फरवरी को शहजादा के साथ रिलीज हुई एंट-मैन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन हर गुजरते दिन के साथ फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है। एंट-मैन ने ओपनिंग डे पर आठ करोड़ 40 लाख का बिजनेस किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन नौ करोड़ 30 लाख की कमाई की थी। रविवार के दिन फिल्म को तगड़ा झटका तब लगा था जब छुट्टी के बावजूद एंट मैन के कलेक्शन में गिरवाट दर्ज की गई।
Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई
तीसरे दिन यह फिल्म महज आठ करोड़ 16 लाख का बिजनेस ही कर सकी थी। अब फिल्म के चौथे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक एंट-मैन मंडे टेस्ट में फेल हो गई है। फिल्म ने सोमवार को दो करोड़ 36 लाख की ही कमाई की है।
Richa Chadha: बतौर प्रोड्यूसर शानदार फिल्में बनाने की तैयारी में ऋचा चड्ढा, बोलीं- लीक पर चलना नहीं पसंद
इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 28.22 करोड़ हो गया है। कम कमाई की वजह से अब पहले हफ्ते में एंट-मैन के लिए 50 करोड़ के आंकड़े को पार करना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटोमेनिया' को पीटन रीड ने निर्देशित किया है, जिसमें अभिनेता पॉल रुड और इवांगेलिन लिली ने मुख्य भूमिका निभाई है।
Uorfi Javed: आदित्य चोपड़ा के बयान पर भड़कीं उर्फी जावेद, कहा- आपके भाई उदय अच्छे एक्टर नहीं
बता दें कि साल 2015 में एंट-मैन सीरीज की पहली फिल्म आई थी। इसके बाद साल 2018 में दूसरी सीरीज 'एंट मैन एंड द वास्प' आई। दोनों ही सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। हालांकि, एंट-मैन एंड द वास्प- क्वांटोमेनिया दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी है।
#Askkangana: उद्धव ठाकरे और संजय राउत को कंगना ने दिया जवाब, बताया राजनीति में कब करेंगी एंट्री