फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Peninsula Trailer Released Anurag Kashyap Reaction On Background Music Used Of His Thriller Ugly

'पेनिनसुला' का ट्रेलर रिलीज, अनुराग कश्यप की इस फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक हुआ है इस्तेमाल

Sat, 14 Nov 2020 11:47 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 14 Nov 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Peninsula Trailer Released Anurag Kashyap Reaction On Background Music Used Of His Thriller Ugly
पेनिनसुला, अनुराग कश्यप - फोटो : Twitter

देश के सिनेमाघरों में लॉकडाउन खत्म होने के बाद बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म 'पेनिनसुला' का निर्माताओं ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है। यह फिल्म वर्ष 2016 में आई दक्षिण कोरियाई सुपरहिट फिल्म 'ट्रेन टू बुसान' का सीक्वल है। जब तक फिल्म रिलीज नहीं होती तब तक दर्शक ट्रेलर का ही मजा ले रहे हैं। और, उससे भी ज्यादा मजा आ रहा है हिंदी फिल्मों के जाने माने निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप की वर्ष 2013 में आई थ्रिलर फिल्म 'अग्ली' के संगीत का।

विज्ञापन


जी हां! इस दक्षिण कोरियाई फिल्म 'पेनिनसुला' में निर्माताओं ने जोम्बियों से लड़ते हुए जिस पार्श्व संगीत का इस्तेमाल किया है, वह अनुराग कश्यप की फिल्म में 'अग्ली' से लिया गया है। विदेशी फिल्म के साथ देसी संगीत दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और इसलिए वह इस ट्रेलर को बार-बार देख रहे हैं। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साह इसलिए भी है क्योंकि देश के सिनेमाघरों में लॉकडाउन खत्म होने के बाद यह पहली बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्म उन्हें देखने को मिलेगी। निर्माताओं ने फिल्म को रिलीज करने के लिए 27 नवंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन

Peninsula Trailer Released Anurag Kashyap Reaction On Background Music Used Of His Thriller Ugly
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

इसे जोम्बी थ्रिलर फिल्म 'पेनिनसुला' में अपनी फिल्म 'अग्ली' के संगीत को इस्तेमाल करने के बारे में अनुराग कश्यप ने कहा, 'मुझे योन संग हो और उनका काम हमेशा से बहुत पसंद रहा है। सौभाग्य से मेरी उनसे मुलाकात वर्ष 2016 में कांन्स फिल्म फेस्टिवल के दौरान हुई थी। मैं बहुत खुश और उत्साहित हूं कि मेरी फिल्म 'अग्ली' के संगीत को फिल्म 'पेनिनसुला' के निर्माताओं ने देश में रिलीज किए ट्रेलर में इस्तेमाल किया। मुझे फिल्म का ट्रेलर बहुत पसंद आया है और इस ट्रेलर की स्थितियों पर वह संगीत भी काफी अच्छा फिट हुआ है।'

देश में सिनेमाघरों को खुले हुए लगभग एक महीना होने जा रहा है लेकिन अब तक उनके लिए कोई अच्छी खबर नहीं आई है। नई फिल्में न होने की वजह से दर्शक सिनेमाघरों की ओर नहीं बढ़ रहे थे। हालांकि, 15 नवंबर यानी आने वाले रविवार को सिनेमाघरों के फिर से खुल जाने के बाद पहली नई फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब देश के सिनेमाघरों में 27 नवंबर को यह दक्षिण कोरियाई फिल्म 'पेनिनसुला' भी रिलीज होगी। सिनेमाघरों के मालिकों को आशा है कि इस फिल्म के साथ दर्शक सिनेमाघरों की ओर कदम बढ़ाएंगे।

पढ़ें: इरा खान ने माता-पिता सहित किरण राव को बताई थी डिप्रेशन की बात, मिली थी ये सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed