Hrithik Roshan: मूवी डेट पर जाते हुए दिखे ऋतिक और सबा! ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिलेशनशिप को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अब विराम लग चुका है। दरअसल, दोनों को एक साथ मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया। ऋतिक और सबा काफी समय से एक दूसरे के साथ नहीं दिखे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रेकअप की उड़ रही थी अफवाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की अफवाह 'रेडिट' पर उड़नी शुरू हुईं। यह चर्चा तब शुरू हुई जब अभिनेता को कई कार्यक्रमों में अकेले देखा गया, जिसमें अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी भी शामिल थी।
Deadpool And Wolverine Box Office: शॉन लेवी की फिल्म हाफ सेंचुरी के पार, वर्ल्डवाइड कमा डाले 3667 करोड़ रुपये
ऋतिक के चलते सबा ने खोई कई जॉब
खबरों के मुताबिक दोनों ने करण जौहर की 50वीं जन्मदिन की पार्टी में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप से रेड कार्पेट पर भी पेश किया। इससे पहले ऋतिक ने इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान से शादी की थी। उनके दो बेटे रिहान और ऋदान हैं। हालांकि, 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इस बीच, हाल ही में, सबा, जो एक एक्टर, सिंगर और वॉयस-ओवर आर्टिस्ट भी हैं, उन्होंने खुलासा किया कि तिक के साथ अपने रिश्ते के कारण उन्होंने कई वॉयस-ओवर जॉब खो दी।
ऋतिक रोशन का वर्क फ्रंट
अभिनेता ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार ‘फाइटर’ में देखा गया था। भारत की पहली एरियल एक्शन थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, हमेशा की तरह ऋतिक की भूमिका को काफी सराहना भी मिली थी।
Box Office Collection: 'कल्कि 2898 एडी' ने फिर पकड़ी रफ्तार, खतरे में शाहरुख की 'जवान' का रिकॉर्ड