फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hrithik Roshan enjoys pottery class with girlfriend Saba Azad amid War 2 shoot junior NTR Kiara Advani

Hrithik Roshan: गर्लफ्रेंड सबा के साथ पॉटरी क्लास में ऋतिक ने की मस्ती, चेहरे पर लगी मिट्टी ने बता दिया सच

Tue, 23 Apr 2024 12:21 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 23 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

ऋतिक रोशन ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ पॉटरी क्लास में जमकर मस्ती की। वॉर 2 की शूटिंग से थोड़ा वक्त निकालकर ऋतिक ने गर्लफ्रेंड के साथ टाइम स्पेंड किया। चेहरे पर लगी मिट्टी के साथ ऋतिक की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
 

विज्ञापन
Hrithik Roshan enjoys pottery class with girlfriend Saba Azad amid War 2 shoot junior NTR Kiara Advani
ऋतिक रोशन-सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं ऋतिक रोशन और सबा आजाद। वह जब भी एक साथ नजर आते हैं तो फैंस के चेहरे पर खुशी आ जाती है। हाल ही में ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' रिलीज हुई थी। अब अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच ऋतिक और सबा की एक सेल्फी ने सोशल मीडिया में खलबली मचा दी है।
विज्ञापन


ऋतिक की सबा के साथ मस्ती
'वॉर 2' की शूटिंग से थोड़ा वक्त निकालकर ऋतिक रोशन अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। दरअसल, ऋतिक ने अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ पॉटरी क्लास में हिस्सा लिया। इसके बाद अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


पॉटरी क्लास की सेल्फी
मुंबई में पॉटरी क्लास की एक वर्कशॉप हुई, जिसमें सबा आदाज ने हिस्सा लिया। इस दौरान सबा को स्पोर्ट करने के लिए ऋतिक ने भी उनके साथ पॉटरी क्लास को ज्वाइन किया। पॉटरी क्लास के बाद ऋतिक रोशन ने अपनी और गर्लफ्रेंड सबा के साथ एक क्यूट सेल्फी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इस सेल्फी में ऋतिक अपने चेहरे की ओर उंगली से इशारा करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, उनके चेहरे पर मिट्टी लगी हुई हैं, जिसे ऋतिक दिखाना चाह रहे हैं। इस सेल्फी में सबा ने ऋतिक के कंधे पर हाथ रख रखा है। इस सेल्फी में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऋतिक की आने वाली फिल्में
2019 में आई 'वॉर' फिल्म की सीक्वल है 'वॉर 2'। अयान मुखर्जी निर्देशित स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'वॉर 2' में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म में ऋतिक एक कबीर नाम के सरकारी एजेंट का किरदार निभाएंगे। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'वॉर 2' में इस बार पहले से ज्यादा एक्शन देखने को मिलेगा, जो आजतक किसी भी फिल्म में देखने को नहीं मिला होगा। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed