फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ibrahim Ali Khan son of actor saif ali khan to make his debut film announcement tomorrow at 11 am on instagram

Ibrahim Ali Khan: इस फिल्म से डेब्यू करेंगे नवाबजादे इब्राहिम, सोशल मीडिया पर करेंगे फिल्म का एलान

Mon, 29 Apr 2024 02:38 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 29 Apr 2024 02:38 PM IST
सार

सैफ अली खान और अमृता सिंह के नवाबजादे इब्राहिम अली खान जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म की घोषणा सोशल मीडिया पर करने वाले हैं। जानें कब करेंगे लाइव बातचीत।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan son of actor saif ali khan to make his debut film announcement tomorrow at 11 am on instagram
इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इब्राहिम अली खान अपनी सोशल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। उनका नाम अक्सर किसी ना किसी अभिनेत्री से जुड़ता आया है। हाल ही में इब्राहिम को सिटी में सपॉट किया गया। इस मौके पर पैपराजी ने इब्राहिम से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के बारे में पूछा। तब इब्राहिम ने खुलासा करते हुए कहा कि वह सोशल मीडिया पर अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा करने वाले हैं। 
विज्ञापन


कहां करेंगे लाइव
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इब्राहिम ने कुछ फिल्मों को साइन भी कर लिया है। अब इंट्राग्राम पर इब्राहिम अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने पैपराजी से कहा कि वह कल सुबह यानी की 30 अप्रैल को ठीक 11 बजे अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म का लाइव एलान करेंगे। इतना बोलकर इब्राहिम फटाफट वहां से चले गए। इब्राहिम की इन बातों को सुनने के बाद उनके फैंस इस उलझन में फंस हुए हैं कि आखिर इब्राहिम किस तरह का एलान करने वाले हैं। क्योंकि वह तो पहले ही फिल्म 'सरजमीन' में काम कर रहे हैं। तो फिर वह किस डेब्यू फिल्म के बारे में बात करना चाहते हैं।
विज्ञापन


डेब्यू फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इब्राहिम के पास करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'सरजमीन' है। इब्राहिम की फिल्म 'सरजमीन' की शूटिंग चल रही है। यह फिल्म साल 2025 तक सिनेमाघरों में आ सकती है। इस फिल्म में इब्राहिम के अलावा काजोल भी नजर आ सकती हैं। अब देखना यह है कि कल सुबह इब्राहिम अपनी किस डेब्यू फिल्म के बारे में बात करते हैं। इस फिल्म से बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी भी बतौर डायरेक्टर अपनी शुरुआत करने वाले हैं। इब्राहिम की इस फिल्म के लिए अभीतक किसी अभिनेत्री को अप्रोच नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इब्राहिम का अंदाज अपने पिता से बहुत मेल खाता है। इससे पहले इब्राहिम की बहन और एक्ट्रेस सारा अली खान ने ही यह कंफर्म किया था कि उनका भाई फिल्मों में डेब्यू करने वाला है। सारा ने यह भी बताया था कि इब्राहिम ने हाल ही अपनी पहली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हो सकता है कि सारा उनकी फिल्म 'सरजमीन' के बारे में ही बात कर रही हो।

Yami Gautam: यामी गौतम ने अदा किया भगवान का शुक्रिया, बांधे पति आदित्य धर की तारीफों के पुल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed