फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   IndiGo Crisis: Aamir Khan ex wife producer Kiran Rao Tokyo plans derail due to IndiGo delays shares funny post

इंडिगो संकट पर आमिर खान की एक्स वाइफ ने ली चुटकी, चौपट हुआ प्रोड्यूसर किरण राव का टोक्यो ट्रिप का प्लान

Sat, 06 Dec 2025 03:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 06 Dec 2025 03:16 PM IST
सार

Kiran Rao On IndiGo Crisis: देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो पांच दिनों से परिचालन संकट से जूझ रही है। इसके चलते देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर हंगामे की स्थिति है और लाखों लोग परेशान हैं। निर्माता-निर्देशक किरण राव की जापान यात्रा पर भी इसका असर पड़ा है। उन्होंने इंडिगों संकट पर चुटकी लेते हुए मजेदार पोस्ट किया है।

विज्ञापन
IndiGo Crisis: Aamir Khan ex wife producer Kiran Rao Tokyo plans derail due to IndiGo delays shares funny post
किरण राव - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इंडिगो संकट के चलते देशभर में यात्री कई घंटों से हवाई अड्डों पर फंसे हुए हैं। आमिर खान की एक्स वाइफ और 'लापता लेडीज' फेम डायरेक्टर-प्रोड्यूसर किरण राव की जापान यात्रा भी इस संकट के चलते चौपट हो गई। घर से निकलने के 17 घंटे बाद भी उन्हें इंतजार की घड़ियां गिननी पड़ीं। किरण राव ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट करते हुए इंडिगो संकट पर चुटकी ली है। 

विज्ञापन


किरण राव की टोक्यो यात्रा हुई प्रभावित
फिल्ममेकर किरण राव के ट्रैवल प्लान शुक्रवार को खराब हो गए क्योंकि इंडिगो फ्लाइट में काफी देरी हुई, जिससे उनके समेत हजारों पैसेंजर्स पर असर पड़ा। बार-बार देरी और एयरलाइन की तरफ से साफ जानकारी न होने की वजह से उनकी इंटरनेशनल यात्रा रुक गई। किरण राव को टोक्यो जाना था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। किरण राव का कहना है कि घर से निकले हुए 11 घंटे बीत चुके हैं। इतने वक्त में उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंच जाना चाहिए था। मगर, वह मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 के अंदर ही फंसी रहीं। इस लेट-लतीफी के बावजूद उन्हें एयरलाइन से कोई कन्फर्म अपडेट नहीं मिला।

विज्ञापन

दिल्ली के प्रदूषण पर भी की टिप्पणी
अपने पोस्ट में किरण राव ने न सिर्फ इंडिगो संकट पर टिप्पणी की है, बल्कि दिल्ली के प्रदूषण पर भी अप्रत्यक्ष रूप से चुटकी ली है। किरण राव ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ लिखा है, 'मुझे टोक्यो पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन इंडिगो की वजह से मुंबई T2 को अच्छे से जानने का मौका मिला, अच्छा लगा। अब मैं यह चेक कर रही हूं कि प्रदूषण के बीच दिल्ली में क्या चल रहा है। कुल मिलाकर, दिन अच्छा रहा।

किरण राव की पर्सनल लाइफ
किरण राव की निजी जिंदगी की बात करें तो आमिर खान के साथ उन्होंने 2005 में शादी की थी। हालांकि, 2021 में दोनों का तलाक हो गया। किरण राव और आमिर खान का एक बेटा आजाद है। बीते वर्ष आई फिल्म 'लापता लेडीज' के निर्देशन की कमान किरण राव ने संभाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed