फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ishq Vishk Rebound actress Pashmina Roshan got advice from Hrithik roshan told reason for late debut in Bollyw

Ishq Vishk Rebound: बहन पश्मिना को ऋतिक ने दी ये सलाह, बॉलीवुड में देर से डेब्यू करने की बताई वजह

Tue, 18 Jun 2024 02:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 18 Jun 2024 02:59 PM IST
सार

ऋतिक रोशन की बहन पश्मिना रोशन ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उन्होंने एक साक्षात्कार में ऋतिक से मिली सलाह के बारे में साझा किया। अभिनेत्री यह भी बताया कि उन्होंने इतनी देर से फिल्मों में क्यों डेब्यू किया? 

विज्ञापन
Ishq Vishk Rebound actress Pashmina Roshan got advice from Hrithik roshan told reason for late debut in Bollyw
पश्मिना रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @pashminaroshan

विस्तार

अभिनेता ऋतिक रोशन की बहन और म्यूजिक डायरेक्टर राजेश रोशन की बेटी पश्मिना रोशन ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं। इस फिल्म में वह फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ अभिनेता रोहित सराफ, जिब्रान खान और नैला ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म 21 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस बीच पश्मिना ने एक साक्षात्कार में ऋतिक रोशन से मिली सलाह के बारे में साझा किया। 
विज्ञापन


ऋतिक से मिली ये सलाह
साक्षात्कार के दौरान पश्मिना से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें उनके भाई ऋतिक और चाचा राकेश रोशन से कोई सलाह मिली है। इसके जवाब में अभिनेत्री ने कहा, 'बिल्कुल, मुझे एक कलाकार के रूप में कैसे सुधार करना है और जीवन में कैसे खुद को बेहतर बनाना है, इसके लिए मुझे उनसे सलाह मिली है। एक फिल्म या एक फिल्म निर्माता को एक चरित्र की आवश्यकता होती है। इससे कम पर समझौता नहीं किया जा सकता। असली खेल तो अब शुरू हो रहा है। मैं शुक्रवार को ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से डेब्यू कर रही हूं। इस फिल्म के बाद मुझे एक फ्रीलांसर की तरह और काम ढूंढना होगा।'
विज्ञापन

Taylor Swift: टेलर स्विफ्ट अपने डांस मूव्स के लिए हो रही हैं ट्रोल, यूजर्स बोले- सलमान भाई वाला स्टेप है
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए देर से किया डेब्यू
अभिनेत्री से जब पूछा गया कि उन्होंने इतनी देर से क्यों डेब्यू किया, तो उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में होना इतना आसान नहीं है।  इसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है। मुझे कैमरे के सामने तैयार रहना पड़ता था। अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं अपने अभिनय और डांसिंग स्किल पर काम कर रही थी। यह केवल एक महीने का सफर नहीं है, इसमें लंबा समय लगता है। इसे बेहतर बनने में समय लगेगा।’ 

‘इश्क विश्क रिबाउंड’ के बारे में
‘इश्क विश्क रिबाउंड’ की घोषणा के बाद से ही यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है। बता दें कि शाहिद कपूर की ‘इश्क विश्क’ दो दशक पहले अप्रैल 2003 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रेम और मित्रता के बीच घटित होने वाली चीजों को उजागर किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत पश्मिना के किरदार के जिब्रान को डेट करने से होती है। वहीं, रोहित का किरदार नैला ग्रेवाल के साथ रोमांस करते हुए दिखेगा। 
Devara: 'देवरा' में एनटीआर और जान्हवी के बीच दिखेगी शानदार केमिस्ट्री, यहां हो रही है फिल्म के गाने की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed