{"_id":"66bede82877c7e3ec708d6ca","slug":"jr-ntr-says-he-is-nothing-compared-to-hrithik-roshan-in-viral-video-syas-trust-me-seen-in-war-2-as-per-report-2024-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"War 2: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने ऋतिक की तारीफों के बांधे पुल, 'वॉर 2' में दिखेगा धांसू डांस सीक्वेंस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
War 2: पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने ऋतिक की तारीफों के बांधे पुल, 'वॉर 2' में दिखेगा धांसू डांस सीक्वेंस
Fri, 16 Aug 2024 10:42 AM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:42 AM IST
सार
पैन इंडिया स्टार जूनियर एनटीआर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान 'वॉर 2' अभिनेता ऋतिक रोशन की तारीफों के पुल बांधे हैं। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका नाम 'वॉर 2' है।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। ऐसा पहली बार होगा, जब दोनों स्टार्स एक ही फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। बता दें 'वॉर 2' साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। इन दिनों 'वॉर 2' की शूटिंग तेजी से चल रही है। जूनियर एनटीआर और ऋतिक के प्रशंसक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
'वॉर 2' को लेकर प्रशंसकों में उत्साह
जब से फिल्म 'वॉर 2' की आने की घोषणा हुई है तभी से प्रशंसकों में इस फिल्म को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का आमना-सामना होगा, जिसे देखने के लिए प्रशंसक बेकरार हैं। 'वॉर' के सीक्वल 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'वॉर 2' में अपने सह कलाकार के बारे में जूनियर एनटीआर ने एक ऐसी बात बोली है, जिसे सुनकर कोई भी दंग रह जाएगा।

फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग लगातार चल रही है ऐसे में प्रशंसक फिल्म की शूटिंग खत्म होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि वह इस फिल्म को जल्द से जल्द देख सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'वॉर 2' में एक धमाकेदार डांस नंबर होगा, जो ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच फिल्माया जाएगा। जैसे कि पिछली 'वॉर' में ऋतिक और टाइगर के बीच 'जय जय शिवशंकर' देखने को मिला था। इस बीच, जूनियर एनटीआर के एक पुराने वीडियो सामने आया है, जिसमें वह ऋतिक के डांस की तारीफ करते नजर आए।
जूनियर एनटीआर-ऋतिक रोशन
- फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr, hrithikroshan
एनटीआर ने ऋतिक को बताया बेहतक डांसर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जब जूनियर एनटीआर से पूछा कि उनके और ऋतिक के बीच कौन बेहतर डांसर है तो बिना किसी देरी के जूनियर एनटीआर ने कहा, "ऋतिक, किसी भी दिन। मैं ऋतिक की तुलना में कुछ भी नहीं हूं। सच में, मुझ पर विश्वास करें।" वैसे जूनियर एनटीआर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू-नाटू' में अपने दमदार डांस से सभी को प्रभावित कर चुके हैं। इस गाने में उनके डांस की एनर्जी को कोई भी अभिनेता मैच नहीं कर सकता है।

दोनों के बीच होगा डांस मुकाबला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'वॉर 2' में ऋतिक और जूनियर एनटीआर का आमने-सामने डांस देखने को मिलेगा। दोनों स्टार्स एक ही ट्रैक पर धमाकेदार डांस करते नजर आएंगे, जैसे कि दोनों के बीच कोई कॉम्पटिशन हो। इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक माना जा रहा है।
Stree 2: 'स्त्री 2' को मिली प्रतिक्रिया से चौंक गईं श्रद्धा कपूर, फिर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन कि...

वैसे देखा जाए तो ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर दोनों ही अपने डांस मूव्स के लिए जाने जाते हैं। प्रशंसक इस बात को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं कि जह 'जय जय शिवशंकर' और 'नाटू नाटू' के दोनों स्टार्स एक साथ डांस फ्लोर पर आएंगे को क्या धमाल मचाएंगे। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक अयान मुखर्जी 'वॉर 2' को सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं बल्कि एक मनोरंजक फिल्म बता रहे हैं। 'वॉर 2' के लिए प्रशंसकों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना होगा क्योंकि यह फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।