Fashion 2: जल्द आएगा कंगना-प्रियंका की 'फैशन' का सीक्वल? मधुर भंडारकर ने 'फैशन 2' पर की बात, दिखाएंगे ये पहलू
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत की फिल्म 'फैशन' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म प्रियंका के किरदार मेघना माथुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे शहर की लड़की है, लेकिन एक ग्लैमरस सुपरमॉडल बनना चाहती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत की फिल्म 'फैशन' ने दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाया था। दर्शकों को शुरुआत से ही इसके सीक्वल का इंतजार है। ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी है। क्योंकि, ऐसा लग रहा है कि फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर जल्द ही फिल्म 'फैशन 2' की योजना बना सकते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि इस फिल्म का सीक्वल बनने की संभावना है।
मधुर भंडारकर बनाएंगे 'फैशन 2'?
उन्होंने खुलासा किया कि अगर वह कभी 'फैशन 2' बनाने की योजना बनाते हैं, तो वह आज के समय में सुपरमॉडल्स की घटती प्रमुखता को दिखाएंगे, क्योंकि मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शोस्टॉपर के रूप में सामने आ गए हैं। मधुर भंडारकर ने कहा, ''फैशन 2' के माध्यम से मैं यही पूछना चाहता हूं कि ये सुपरमॉडल कहां गायब हो गए हैं? किसी छोटे शहर में बैठी लड़की मॉडल या प्रभावशाली व्यक्ति हो सकती है। मैं इन पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं।'
2008 में आई थी 'फैशन'
साल 2008 में सिनेमाघरों में आई 'फैशन' में प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौत, मुग्धा गोडसे, अर्जन बाजवा, अरबाज खान और समीर सोनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। यह फिल्म प्रियंका के किरदार मेघना माथुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक छोटे शहर की लड़की है, लेकिन एक ग्लैमरस सुपरमॉडल बनना चाहती है, मगर शोबिज की दुनिया में आते ही वह यहां की काली दुनिया देखती हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अभिनय प्रदर्शन को खूब सराहा गया था।
फिल्म के लिए प्रियंका को मिला था राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत की फिल्म 'फैशन' दर्शकों को काफी पसंद आई थी। ये फिल्म प्रियंका चोपड़ा के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। वहीं, कंगना को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया था।
Stree 2: आज रात आ रही है 'स्त्री 2', 'खेल-खेल में' और 'वेदा' को मिलेगी कड़ी टक्कर, कौन सी फिल्म मारेगी बाजी