फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kiran Rao Turns Heads In Red At Shanghai Film Festival Opening Night

SIFF 2025: आमिर खान की पूर्व पत्नी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, शंघाई पहुंच कर दिखाई सिनेमा की ताकत

Mon, 16 Jun 2025 09:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Jun 2025 09:01 PM IST
सार

Shanghai International Film Festival: किरण राव शंघाई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव की निर्णायक मंडल में शामिल हुई हैं। वह लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं।

विज्ञापन
Kiran Rao Turns Heads In Red At Shanghai Film Festival Opening Night
शंघाई में किरण राव - फोटो : एक्स

विस्तार

आमिर खान की पूर्व पत्नी और निर्देशक किरण राव ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह 'शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' (एसआईएफएफ) में जूरी मेंबर में शामिल हुई हैं। इस प्रोग्राम के उद्घाटन में निर्देशक किरण राव लाल साड़ी पहन कर पहुंचीं। इसके साथ उन्होंने सफेद ब्लाउज पहना। 

विज्ञापन


जूरी मेंबर में शामिल हुईं किरण
लेटेस्टली ने किरण राव के हवाले से लिखा है 'शंघाई में जाना बहुत अच्छा रहा। यहां चीन और दुनिया भर से बड़ी हस्तियां आईं। मैं फिल्मों को चयनित किए किए जाने के तरीके को देख रही थी। मैंने कई फिल्मों की तारीफ की। एक फिल्ममेकर और एक स्टोरीटेलर के तौर पर वहां जाना और जूरी के तौर पर उसमें शामिल होना बहुत अच्छा था।'
विज्ञापन

 

वैश्विक सिनेमा लोगों को जोड़ने का पुल बन सकता है
प्रोग्राम में शामिल होने के अपने अनुभव के बारे में बताते हुए राव ने कहा 'वैश्विक सिनेमा लोगों के बीच पुल बनाने और कहानियों के जरिए हमें जोड़ने में बहुत शक्तिशाली हो सकता है।' शंघाई फिल्म फेस्टिवल के निर्णायक मंडल की अध्यक्षता ऑस्कर विजेता ग्यूसेप टॉर्नेटोर कर रहे हैं। इन दोनों के अलावा जूरी मेंबर में अर्जेंटीना के निर्देशक इवान फंड, चीनी अभिनेता-निर्देशक हुआंग बो, फिल्म निर्माता लीना, अभिनेत्री योंग मेई और ग्रीक निर्माता थानासिस शामिल हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhaskar: फलस्तीन का समर्थन कर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं स्वरा भास्कर, कहा- पहलगाम के लिए तो नहीं किया

Kiran Rao Turns Heads In Red At Shanghai Film Festival Opening Night
किरण राव-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @@netflix

13 से 22 जून के दरमियान होगा फिल्म फेस्टिवल
27वां शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल चीन के शंघाई में 13 जून से 22 जून के बीच हो रहा है। फेस्टिवल के दौरान, 71 से अधिक देशों की 400 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इनका मकसद दुनिया भर की उभरती प्रतिभाओं और स्थापित लेखकों को सामने लाना है।

किरण राव के बारे में
किरण राव ने हाल ही में फिल्म 'लापता लेडीज' का निर्देशन किया है। फिल्म की भारत समेत विदेशों में काफी तारीफ हुई है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रत्ना, स्पर्श श्रीवास्तव, क्षाया कदम और रवि किशन ने अदाकारी की है। लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed