फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Madhu Chopra mentioned how the negative attention started impacting Priyanka Chopra and her

Madhu Chopra: प्रियंका की मां मधु चोपड़ा का छलका दर्द, बताया कैसे अभिनेत्री को झेलनी पड़ी थी नकारात्मकता

Tue, 15 Oct 2024 03:48 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Tue, 15 Oct 2024 03:48 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा आज भले ही देश और देश से बाहर एक सफल अभिनेत्री हैं, लेकिन करियर के शुरुआती समय में उन्हें कई तरह की नकारात्मकता भी देखने को मिली। इसे लेकर प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने भी हाल में ही जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन
Madhu Chopra mentioned how the negative attention started impacting Priyanka Chopra and her
प्रियंका चोपड़ा-मधु चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक मशहूर नाम हैं, जो लंबे अर्से से मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय हैं। अभिनेत्री ने साल 2000 में 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल किया था। इसके बाद से ही वह फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने शुरुआत में मीडिया से मिलने वाले नकारात्मक ध्यान को लेकर बात की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे प्रियंका के बारे में लिखी नकारात्मक बातों ने उन्हें प्रभावित किया। 

विज्ञापन


नकारात्मकता को लेकर बोलीं मधु चोपड़ा 
ब्रेकिंग स्टीरियोटाइप्स के साथ एक इंटरव्यू् के दौरान मधु चोपड़ा ने बताया कि कैसे गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आने के कारण, वो मीडिया से मिलने वाले ध्यान को लेकर तैयार नहीं थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की नकारात्मकता का अनुमान नहीं था, जो उस दौरान अभिनेत्री को मिली। मधु चोपड़ा ने कहा, "हम बहुत नए थे और हम दूसरे उद्योग से आए थे। हम दोनों डॉक्टर थे और फिल्म उद्योग हमारे लिए बिल्कुल नया था। हमारी आंखों में सितारे थे और हमने तब यह नहीं सोचा था कि ये नरक जैसा भी हो सकता है। जब हम यहां आए, तो ऐसी नकारात्मक बातें हमारे दिमाग में भी नहीं आईं। 
विज्ञापन

अमेरिकी अभिनेता जोसेफ गॉर्डन-लेविट संग नजर आए राजकुमार और पत्रलेखा
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंयको को लेकर लिखे नकारात्मक लेखों ने किया प्रभावित- मधु चोपड़ा
अभिनेत्री की मां ने बताया कि प्रियंका को लेकर लिखे गए नकारात्मक लेखों ने उन्हें गलत तरीके से प्रभावित करना शुरू कर दिया। इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बार प्रियंका ने उन्हें बैठा कर तब काफी कुछ समझाया था। उन्होंने कहा, "प्रियंका ने मुझसे कहा, 'मां, आप मुझे सबसे अच्छी तरह जानती हैं, तो इन बकवास पर क्यों यकीन करें?' उसके बाद सब ठीक हो गया।" मिस वर्ल्ड का खिताब हासिल करने के बाद उन्होंने 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 'थमिजहन' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
शमा सिकंदर ने एक बार फिर से साझा कीं न्यू यॉर्क से शानदार तस्वीरें
'द ब्लफ' में आएंग नजर 
प्रियंका ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत साल 2003 की फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई' से की। इसके बाद, उन्होंने 'अंदाज', 'ऐतराज़', 'वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम', 'ब्लफमास्टर', 'डॉन' आदि कई सफल और बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इसके बाद साल 2015 में रिलीज हुई क्वांटिको से उन्होंने हॉलीवुड करियर शुरुआत की। क्वांटिको के बाद, उन्होंने बेवॉच, ए किड लाइक जेक, द मैट्रिक्स रिसरेक्शंस और लव अगेन जैसी कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काम किया है। बात करें उनके वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही फ्रैंक ई. फ्लावर्स की ‘द ब्लफ’ मे नजर आने वाली हैं। 
Citadel Honey Bunny: 'सिटाडेल' के ट्रेलर लॉन्च में छा गए वरुण-सामंथा, बताया कैसे की सीरीज के लिए खास तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed