फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   man enters in Priyanka Chopras home actress left western clothes and started wearing salwar suit

Priyanka Chopra: प्रियंका ने वेस्टर्न कपड़े छोड़ इसलिए पहनना शुरू किया था सलवार सूट, मां ने बताई वजह

Fri, 28 Feb 2025 12:51 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने बताया है कि जब वह बरेली में रह रही थीं, तो उनके साथ क्या हादसा हुआ था। इस हादसे के बाद प्रियंका ने सलवार सूट पहनना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
man enters in Priyanka Chopras home actress left western clothes and started wearing salwar suit
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले प्रियंका चोपड़ा कुछ वक्त तक उत्तर प्रदेश के बरेली में रहीं। प्रियंका चोपड़ा की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बरेली में रहने के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि एक बार एक अजनबी ने उनके घर में घुस गया था। इसके बाद प्रियंका के पिता ने सख्त फैसला लिया था।
विज्ञापन

प्रियंका के पिता ने लिया सख्त फैसला
जब प्रियंका के घर में एक अजनबी ने घुसने की कोशिश की इसके बाद प्रियंका के पिता ने घर के बाहर लोहे की सलाखें लगवा दीं। मधु ने बताया कि प्रियंका के पिता ने उनसे बात की और प्रियंका पर पश्चिमी कपड़े पहनने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा सिर्फ सलवार सूट पहनने लगीं।

यह खबर भी पढ़ें: India's Got Latent: तन्मय से यूजर ने पूछा आप समय का स्टैंड क्यों नहीं लेते? यूट्यूबर ने दिया रिएक्शन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

man enters in Priyanka Chopras home actress left western clothes and started wearing salwar suit
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
मोहल्ले के लड़कों ने किया पीछा
लहरें रेटरो से प्रियंका की मां मधु ने बताया कि वह अमेरिका से बरेली में रहने के लिए आई थी। प्रियंका अमेरिकन लड़कियों की तरह कपड़े पहनती थी। प्रियंका का एडमिशन एक कान्वेंट स्कूल में हुआ था। वह एक कार से स्कूल जाती थी। जल्दी ही मोहल्ले को लड़कों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। 

यह खबर भी पढ़ें: Uttam Mohanty: सिनेमा इंडस्ट्री में शोक की लहर, दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती का 66 वर्ष की उम्र में निधन
विज्ञापन

प्रियंका के घर में घुसा एक लड़का
इसके बाद मधु ने अपने पति से बात की कि प्रियंका बरेली में रहने लायक नहीं है। हमें बड़े शहर जैसे दिल्ली में रहना चाहिए। इस पर उनके पति ने कहा कि हम उसे आर्मी स्कूल में डालेंगे, ताकि वह हमारे साथ आए और जाए। मधु ने याद करते हुए बताया कि एक दिन एक लड़का दीवार फांदकर हमारे घर में आ गया। यह बहुत डरावना था। इसी दिन प्रियंका के पिता ने घर के बाहर लोहे की सलाखें लगवा दीं। इसके बाद एक बंदर भी घर में नहीं आ सकता था। वह घर अभी भी वैसा ही है। 

बरेली में प्रियंका ने बदला लुक
इसके बाद प्रियंका के पिता ने प्रियंका से बात की और उनके सारे कपड़े बदल दिए। प्रियंका ने दूसरे दिन बाजार जाकर सलवार सूट वाले कपड़े खरीदे। उसने उस रंग के कपड़े पसंद किए जो रंगहीन थे। इसके बाद प्रियंका ने बरेली में कभी पश्चिमी कपड़े नहीं पहने। बरेली में रहते हुए प्रियंका मिस इंडिया बनी। इसके बाद वह मिस वर्ल्ड बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed