फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

L2E Empuraan Teaser: ‘लूसिफर’ की हुई वापसी, मोहनलाल की ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज

Sun, 26 Jan 2025 07:18 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 26 Jan 2025 07:18 PM IST
सार

L2E Empuraan Teaser: रविवार को साउथ अभिनेता ममूटी और मोहनलाल ने साथ मिलकर ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज किया। यह फिल्म 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है।

विज्ञापन
Mohnlal lucifer sequel L2E Empuraan Teaser released Mohanlal  Prithviraj Sukumaran Murali Gopy
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल 2 एम्पुरान’ का टीजर रिलीज हो चुका है। रविवार को कोच्चि में ममूटी और मोहनलाल ने मिलकर इसका टीजर रिलीज किया। यह मोहनलाल की साल 2019 की ब्लॉकबस्टर मलयालम फिल्म ‘लूसिफर’ का सीक्वल है। इस फिल्म में भी मोहनलाल लूसिफर के किरदार में वापसी कर रहे हैं। ‘लूसिफर’ अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की बतौर निर्देशक पहली फिल्म थी।

Mohnlal lucifer sequel L2E Empuraan Teaser released Mohanlal  Prithviraj Sukumaran Murali Gopy
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘जंग बुराई और बुराई के बीच है’
रविवार को फिल्म का दो मिनट 23 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। टीजर के बैकग्राउंड में ‘जंग बुराई और बुराई के बीच है..’ सुनाई देता है, जो फिल्म में अभिनेता के किरदार लुसिफर के बारे में बताता है। मोहनलाल अपने पुराने किरदार में ही नजर आएंगे, लेकिन इस बार वह और खतरनाक रूप में नजर आएंगे। 

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan: गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी की जमकर तारीफ करते दिखे आमिर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए कही ये खास बात

Mohnlal lucifer sequel L2E Empuraan Teaser released Mohanlal  Prithviraj Sukumaran Murali Gopy
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यूट्यूब की इस तकनीक का किया इस्तेमाल
मोहनलाल की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कुछ अलग किया है। यह देश में पहली बार हो रहा है कि यूट्यूब पर किसी फिल्म का टीजर दर्शक अपनी भाषा में चुन कर एक ही लिंक पर देख सकते हैं। यूट्यूब की इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाला यह पहला टीजर है।

यह खबर भी पढ़ें: Kajol: राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशियाई मेहमानों ने गाया 'कुछ कुछ होता है' का गाना, काजोल ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Mohnlal lucifer sequel L2E Empuraan Teaser released Mohanlal  Prithviraj Sukumaran Murali Gopy
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म के टीजर के साथ इसका पोस्टर भी जारी किया गया। मोहनलाल की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को 27 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म पांच भारतीय भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Mohnlal lucifer sequel L2E Empuraan Teaser released Mohanlal  Prithviraj Sukumaran Murali Gopy
एल 2 एम्पुरान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ममूटी, मोहनलाल और सुकुमारन ने रिलीज किया पोस्टर
फिल्म के टीजर रिलीज के ग्रैंड इवेंट में निर्देशक और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मोहनलाल, ममूटी, टोविनो थॉमस, मुरली गोपी, बेसिल जोसेफ, मनोज के जयन, जोशी, सत्यन एंथिकाड और अन्य लोग भी मौजूद रहे। मोहनलाल और ममूटी ने फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed