फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digital Review: STF की कहानियों से स्पेशल बनने 'अभय' में उतरे सैफ के जीजा, देखिए ये है नतीजा?

Mon, 11 Feb 2019 12:21 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 Feb 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
Digital Review of Kunal Khemu Web Series Abhay
Kunal Khemu - फोटो : social media
डिजिटल रिव्यू: अभय (वेब सीरीज)

कलाकार: कुणाल खेमू, एलनाज नौरोजी, संदीपा धर और दीपक तिजोरी। निर्देशक: केन घोष और कुकी गुलाटी।
ओटीटी – जी5


डिजिटल एंटरटेनमेंट में ओटीटी पर इतना अथाह कंटेंट भरा पड़ा है कि वेब सीरीज के लिए कुछ नया कंटेंट बना पाना ही सबसे बड़ी चुनौती है। अपराधियों की खोज में लगी पुलिस पर दर्जनों वेब सीरीज हैं। प्राइम वीडियो के लेथल वेपन से लेकर नेटफ्लिक्स के ब्लैकलिस्ट के बीच अभय के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही है कि इसका हिंदी कंटेंट उन विदेशी सीरीज के सामने कैसे टिकेगा, जो अब हिंदी डबिंग या हिंदी सब टाइटल्स के साथ पहले से डिजिटल पर मौजूद हैं।
 
Digital Review of Kunal Khemu Web Series Abhay
Kunal Kemmu - फोटो : social media
छोटे परदे पर थ्रिलर सीरीज बनाने की शुरूआत करने वाले बी बी सिंह के कॉन्सेप्ट पर बनी इस वेब सीरीज के पहले एपीसोड में फिलहाल ऐसा कुछ नया नहीं दिखता जो चौंकाने वाला हो। रहस्यमयी अपराधों को सुलझाने की कोशिश करती एक स्पेशल टास्क फोर्स। काम के तनाव के बीच सिर उठाती घरेलू दिक्कतें। और, इन दोनों के बीच उलझी एक कहानी। 
Digital Review of Kunal Khemu Web Series Abhay
Kunal Kemmu - फोटो : social media
किसी भी सीरीज के शुरूआत एपीसोड से सीरीज के बारे में धारणा बनाना ठीक भी नहीं लेकिन पायलट एपीसोड से ये माना जाता है कि वह कम से कम किरदारों का ग्राफ तय करता है और उनकी खासियतों के बारे दर्शकों को बताता है। विचार के स्तर पर ही बासी दिखती सीरीज की ताजगी इसके कलाकार हैं। कुणाल खेमू दमदार अभिनेता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Digital Review of Kunal Khemu Web Series Abhay
Kunal Kemmu - फोटो : social media
वेब सीरीज में वह कमाल कर सकते हैं, बशर्ते उनका व्यहार वैसा न रहे जिसकी वजह से बड़े परदे पर उनका करियर गिनती की फिल्मों तक सिमट गया संदीपा धर के अभिनय में भी दम दिखता है। ऐसी वेब सीरीज में बैकग्राउंड म्यूजिक का अहम रोल रहता है, उम्मीद है जी5 की क्रिएटिव इस तरफ खास ध्यान देगी। बांग्लादेश और श्रीलंका में नंबर वन बन चुके इस ओटीटी से देश में भी उम्मीदें बहुत हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed