फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Movie Review ›   Ugly Movie Review

कैसी है अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'अग्ली'?

Fri, 26 Dec 2014 03:02 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 03:02 PM IST
विज्ञापन
Ugly Movie Review

बच्चों के अपहरण के 80 फीसदी मामलों में फिरौती की कॉल नहीं आती। लेकिन जिन मामलों में आती भी है तो उनमें क्या होता है, निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म अग्ली में आप इसे खूब अच्छे से देख सकते हैं। फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में राहुल भट्ट, रोनित रॉय व तेजस्विनी कोल्हापुरे हैं।

विज्ञापन


गैंग्स ऑफ वासेपुर में अनुराग ने बाहरी दुनिया की क्रूरता दिखाई थी, जबकि अग्ली में वह इंसान के अंदर की क्रूरता, छल, स्वार्थ और कपट के रहस्यों से पर्दा उठाते हैं।
विज्ञापन


यूं तो अब लगभग सभी मान चुके हैं कि रिश्ते, प्रेम और दोस्ती केवल शब्दों में सिमटने लगे हैं, लेकिन अगर कुछ ठोस बचा दिखता भी है तो फिल्म में अनुराग उस पर चोट करके बताते हैं कि सतह कितनी कमजोर पड़ चुकी हैं। जरा-सी खरोंच के साथ सब कुछ बिखर जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवारिक ख‌ींचतान की शिकार एक मासूम की कहानी

Ugly Movie Review

अग्ली दस-बारह साल की बच्ची कली के अपहरण के साथ उसके अभिभावकों/परिजनों के बीच आपसी दुश्मनी, खींचतान, स्वार्थ, लालच और रिश्तों की कमजोरियों को सामने ले आती है। कली मां (तेजस्विनी) के साथ सौतेले पिता (रोनित रॉय) के संग रहती है, जो पुलिस अफसर है। फिल्मों में हीरो बनने का स्ट्रगल कर रहा कली का पिता (राहुल भट्ट) उसे हर सप्ताहांत में साथ ले जाता है।

ऐसे ही एक सप्ताहांत में वह कली को जब कार में छोड़ कर अपने मित्र से मिलने जाता है तो बच्ची गायब हो जाती है। यहां से सारे पात्र क्रमशः एक-दूसरे के विरुद्ध खड़े हो जाते हैं और धीरे-धीरे यह बात खुलने लगती है कि वे बच्ची को ढूंढने की कोशिश करते हुए आपसी हिसाब-किताब बराबर करने में ज्यादा व्यस्त हैं। पुलिस की भूमिका भी इस खोजबीन मे लगातार हास्यास्पद होती जाती है।

साल के अंत में अनुराग कश्यप का डार्क तोहफा

Ugly Movie Review

अनुराग इंसानी मन की परतों की सर्जरी करते हैं और जो कुछ सामने आता है, वह बड़ा ही घिनौना मालूम पड़ता है। फिरौती की रकम के लिए 10 लाख रुपये की कॉल आती है और वह सबके निजी लालच की सीढ़ियां चढ़ते हुए 60 लाख तक पहुंच जाती है। सवाल यह भी है कि क्या परिस्थितियां व्यक्ति को गिरने के लिए मजबूर करती हैं? फिल्म के सारे किरदार हालात की मार के आगे मजबूर हैं। सब कमजोर हैं। किसी का चरित्र ठोस नहीं दिखता।

अनुराग के फैन्स के लिए यह साल के आखिर में डार्क तोहफा है। आप इसे यह सोच कर नहीं देख सकते कि इससे मनोरंजन होगा। किरदारों की जिंदगियों की घिनौनी सच्चाइयां इसमें हैं। फिल्म में थ्रिल है, मगर वह रोमांचित नहीं करता। थ्रिल के साथ आप सहमे-से अपनी आत्मा में डूबते चले जाते हैं। सहम जाते हैं। अपने समय से, अपने समाज से। जिस समय और समाज में आप खुद को असुरक्षित मसूस करते हैं तब उसमें बच्चे कितने सुरक्षित हो सकते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed