ऑनलाइन ठगी के मामले में दिन द दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। आम आदमी ही नहीं बल्कि सिने जगत के कलाकार भी इसका शिकार बन जा रहे हैं। ठगी के लिए जालसाज आए दिन नए-नए तरकीब इजाद कर रहे हैं। ऐसी ही तरीका इन दिनों 'ड्रग इन पार्सल' बना हुआ है। आपके पार्सल में ड्रग्स बताकर लाखों की ठगी कर ली जा रही है। अब इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अंजलि पाटिल भी इस ठगी का शिकार हो गईं हैं।
Anjali Patil: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुईं अभिनेत्री अंजलि पाटिल, पार्सल में ड्रग्स बताकर जालसाज ने ठग लिए लाखों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5.79 लाख रुपये की ठगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पार्सल में ड्रग्स बताकर जालसान ने उनसे 5.79 लाख रुपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं उसने अंजली का नाम तीन बैंक खातों में मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में भी फंसा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, 28 दिसंबर को अभिनेत्री को एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसने खुद को फेडेक्स कूरियर कंपनी का कर्मचारी दीपक शर्मा बताया। उसने अंजली से कहा कि उनके नाम से ताइवान जा रहा एक पार्सल में ड्रग्स था, जिसके चलते उस पार्सल को कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया।
आधार कार्ड की कॉपी बरामद होने का किया था दावा
डीएन नगर पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, जालसाज ने दावा किया कि अभिनेत्री के आधार कार्ड की कॉपी पार्सल के अंदर बरामद हुई थी। पुलिस रिपोर्ट में दर्ज शिकायत के मुताबिक, जालासाज ने अभिनेत्री से कहा कि आपके आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। इसके बाद उसने अभिनेत्री को मुंबई क्राइम डिपार्टमेंट से इस मामले में बातचीत करने की सलाह दी।
इस फोन कॉल के कटने के कुछ देर बाद ही अंजली को स्काइप पर एक व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को मुंबई क्राइम डिपार्टमेंट का अधिकारी बनर्जी बताया। उसने अंजली के नाम मनी लॉन्ड्रिंग मामलों से जोड़ दिया। बनर्जी ने कहा कि उनका आधार कार्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में फंसे तीन बैंक खातों से जुड़ा था। इसके सत्यापन प्रक्रिया के लिए उसने 96,525 रुपये की प्रोसेसिंग फीस की मांगी। अंजली ने जालसाज के नंबर पर ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर दिया।
जांच के नाम पर मांगे पैसे
इसके बाद जालसाज ने दावा किया कि जिन खातों में मनी लॉन्ड्रिग के लिए उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है, उसके बैंक अधिकारी इस घोटाले में शामिल हो सकते हैं, जिसकी जांच के लिए उसने 4,83,291 रुपये और मांगे। अंजली ने बिना किसी हिचकिचाहट के अपने खाते से जालसाज के पंजाब नेशनल बैंक खाते में पैसे भेज दिए।
New Year 2024: पुलिस की इस फिल्मी स्टाईल चेतावनी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने किया रिएक्ट, पोस्ट को बताया सैवेज