फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nick Jonas Says Daughter Malti Marie Might Follow her mother Priyanka Chopra Footsteps In Choosing her Career

Priyanka Chopra: अपनी मां प्रियंका के नक्शेकदम पर चलेगीं उनकी बेटी मालती मैरी? निक बोले- बेहद खूबसूरत हैं वो

Wed, 14 Aug 2024 12:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 14 Aug 2024 12:28 PM IST
सार

हॉलीवुड सिंगर और अभिनेता निक जोनस का मानना है कि उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस अपनी मां प्रियंका चोपड़ा के नक्शेकदम पर चलेगी। जानिए ऐसा क्यों
 

विज्ञापन
Nick Jonas Says Daughter Malti Marie Might Follow her mother Priyanka Chopra Footsteps In Choosing her Career
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra, nickjonas

विस्तार

अमेरिकी पॉपस्टार निक जोनस इन दिनों अपनी ड्रामा फिल्म 'द गुड हॉफ' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। निक की सिंगिंग के तो सभी दीवाने हैं, लेकिन अब वह फिल्मों में अपनी अदाकारी का हुनर दिखाकर सभी का दिल जीत रहे हैं। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान निक ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के बारे में बात करते हुए कहा कि जब भी करियर चुनने में मालती को मदद चाहिए होगी तो उसमें मालती की मां प्रियंका चोपड़ा उनकी अच्छे से मदद कर पाएंगी। 
विज्ञापन


निक का मानना है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में निक जोनस ने कहा कि उनकी बेटी मालती अभी से अपने पिता और मां प्रियंका चोपड़ा जोनस के नक्शेकदम पर चल रही हैं। निक ने कहा, "हम दोनों इतने लंबे समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं कि हम समझते हैं कि यह एक शानदार इंडस्ट्री है, जिसका हिस्सा बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है, जिस तरह का करियर हमें मिला है, वह हमारे लिए बहुत मुश्किल भरा भी रहा है।" निक ने आगे कहा कि अगर उनकी बेटी को कभी भी अपने करियर में मदद चाहिए होगी, तो प्रियंका उसका मार्गदर्शन करेंगी। अगर वह चाहेगी तो हम हर कदम पर उसका मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद रहेंगे।"
विज्ञापन


प्रियंका हैं बेहद खूबसूरत
अपनी पत्नी प्रियंका के बारे में बताते हुए निक ने कहा, "वह बहुत खूबसूरत हैं।" बता दें प्रियंका और निक ने 2018 में डेटिंग शुरू की थी। 2018 की जुलाई में सिंगर और अभिनेता ने ग्रीस में प्रियंका के जन्मदिन के एक दिन बाद उन्हें प्रपोज किया था। दोनों ने जोधपुर में भव्य शादी का समारोह हुआ था। बता दें दोनों ने 2022 में सरोगेसी के जरिए अपने पहली बच्ची मालती मैरी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम की बात करें तो प्रियंका ने फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित स्वैशबकलर फिल्म ''द ब्लफ'' की शूटिंग पूरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया में शूट की गई ''द ब्लफ'' में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19वीं सदी के दौरान कैरिबियन द्वीपों की कहानी दिखाएगी। इस फिल्म में प्रियंका एक पूर्व समुद्री डाकू की भूमिका में नजर आएंगी, जो अपने परिवार की रक्षा करती है जब उसका अतीत उसके सामने आकर खड़ा हो जाता है। इसके अलावा प्रियंका ने हाल ही में जासूसी एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू की है, जिसमें उनके साथ रिचर्ड मैडेन नजर आएंगे।
Priyanka Chopra: 'द गुड हॉफ' के प्रीमियर पर प्रियंका की खूबसूरती ने इंटरनेट पर लगाई आग, निक भी दिखे दीवाने
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed