Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Old Money song promo video released Salman Khan said to AP Dhillon I don't have to come like last time
{"_id":"66b1d26b2c5d65fd9a05772e","slug":"old-money-song-promo-video-released-salman-khan-said-to-ap-dhillon-i-don-t-have-to-come-like-last-time-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AP Dhillon: 'ओल्ड मनी' का प्रोमो वीडियो जारी, सलमान ने एपी से कहा- देख लेना, पिछली बार की तरह मुझे आना ना पड़े","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
AP Dhillon: 'ओल्ड मनी' का प्रोमो वीडियो जारी, सलमान ने एपी से कहा- देख लेना, पिछली बार की तरह मुझे आना ना पड़े
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:07 PM IST
सार
पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह गाना अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें एपी के साथ संजय दत्त और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। इसे लेकर दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। अब इस गाने का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान एपी ढिल्लों को एक सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और एपी ढिल्लों
- फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan/@apdhillon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाबी गायक एपी ढिल्लों का नया गाना 'ओल्ड मनी' जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह गाना अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें एपी के साथ संजय दत्त और सलमान खान भी नजर आने वाले हैं। इसे लेकर दर्शकों के बीच जोरदार उत्साह देखा जा रहा है। अब इस गाने का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है, जिसमें सलमान खान, एपी ढिल्लों को एक सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।
'ओल्ड मनी' गाने के प्रोमो वीडियो को एपी ढिल्लों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। इसकी शुरूआत में एपी और उनका दोस्त दिखाई देता है, जो उन्हें जगा रहा होता है। दोनों परेशान दिखते हैं और तेजी से भागते हुए घर से बाहर आते हैं, जहां सलमान खान कार के पास खड़े रहते हैं।
एपी और उनके दोस्त के सलमान खान के पास पहुंचते ही, भाईजान उनसे पूछते हैं कि कहां जा रहे हो? जवाब में एपी ढिल्लों कहते हैं कि भाई आधे घंटे में आ गए बस। इसके बाद सलमान कहते हैं कि देख लेना, पिछली बार की तरह मुझे वहां आना ना पड़े। इतना कहते ही गाने का नाम दिखाई देता है और एपी ढिल्लों जोर से हंसते हुए नजर आते हैं।
'ओल्ड मनी' नौ अगस्त को रिलीज होगा। 'ब्राउन मुंडे' गाने से पहचान बनाने वाले एपी ढिल्लों के इस गाने को लेकर अलग ही किस्म का माहौल बना हुआ है। लोग सलमान और संजय की जोड़ी को लंबे समय से देखना चाहते हैं और चंद दिन बाद ही उन्हें अपने सब्र का फल मिलने वाला है। सलमान और संजय दत्त इससे पहले 'सन ऑफ सरदार' फिल्म के एक गाने में नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
ओल्ड मनी
- फोटो : इंस्टाग्राम @apdhillon
एपी ढिल्लों कुछ ही महीने पहले उस वक्त चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कोचेला के मंच पर अपना गिटार तोड़ दिया था। इसके बाद उनकी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की थी। उन पर एक डॉक्यू-सीरीज भी बन चुकी है, जिसमें उनकी संगीत की दुनिया की सनसनी बनने की यात्रा को दिखाया गया है। इस डॉक्यू-सीरीज का नाम 'एपी ढिल्लों: फर्स्ट ऑफ ए काइंड' है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।