{"_id":"66b1cdd60c08b1b5910d2b70","slug":"marvel-projects-are-famous-actors-chris-evans-in-captain-america-michelle-yeoh-shang-chi-josh-brolin-as-thanos-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MCU Interesting Facts: ये रहे वे 10 दमदार कलाकार, जिन्होंने निभाए एमसीयू मूवीज में एक से ज्यादा किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
MCU Interesting Facts: ये रहे वे 10 दमदार कलाकार, जिन्होंने निभाए एमसीयू मूवीज में एक से ज्यादा किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:47 PM IST
सार
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कई बड़े सितारों ने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीता है। वह सभी एक से बढ़कर एक किरदार में नजर आए। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवान ने मावर्ल की फिल्मों में कैप्टन अमेरिका के किरदार से सभी का इस कदर दिल जीत लिया है, कि हर कोई उन जैसा बहादुर और शक्तिशाली बनना चाहता है। वहीं बात करें माइकल बी जॉर्डन की तो उन्होंने मावर्ल की फिल्मों में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाया है, जो कि एक जांबाज योद्धा हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मार्वल फिल्म
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में कई बड़े सितारों ने अभिनय कौशल से दर्शकों का दिल जीता है। वह सभी एक से बढ़कर एक किरदार में नजर आए। हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवान ने मावर्ल की फिल्मों में कैप्टन अमेरिका के किरदार से सभी का इस कदर दिल जीत लिया है, कि हर कोई उन जैसा बहादुर और शक्तिशाली बनना चाहता है। वहीं बात करें माइकल बी जॉर्डन की तो उन्होंने मावर्ल की फिल्मों में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाया है, जो कि एक जांबाज योद्धा हैं।
2 of 6
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
- फोटो : सोशल मीडिया
रॉबर्ट डाउनी जूनियर
रॉबर्ट डाउनी जूनियर की आयरन मैन के बाद डॉ. डूम के रूप में दोबारा कास्टिंग ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। वहीं रॉबर्ट की मार्वल में वापसी यकीनन हर किसी मार्वल प्रेमियों के लिए बेहद अनमोल तोहफा है। बता दें रॉबर्ट मार्वल के सबसे पहले अवेंजर्स हैं, जिन्होंने टोनी स्टार्क यानी आयरन मैन की भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता है।
3 of 6
जोश ब्रोलिन
- फोटो : सोशल मीडिया
जोश ब्रोलिन
जोश ब्रोलिन ने 'एवेंजर्स' फिल्मों में थानोस के रूप में और 'डेडपूल' में केबल के रूप में भूमिका निभाई हैं। जोश ब्रोलिन को मार्वल की अलग-अलग फिल्मों में दो मुख्य खलनायकों की भूमिका निभाने का मौका मिला। इस दौरान ब्रोलिन ने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में खलनायक थानोस की भूमिका भी निभाई। उन्हें इस किरदार के रूप में पेश किया गया था गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी और बाद में इसमें दिखाई दिए 'एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन', 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर', और 'एवेंजर्स: एंडगेम' में अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
क्रिस इवान-जेम्मा चान
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस इवान-जेम्मा चान-माइकल बी. जॉर्डन
हॉलीवुड अभिनेता क्रिस इवांस ने 'फैंटास्टिक फोर: राइज ऑफ द सिल्वर सर्फर' में जॉनी स्टॉर्म और मार्वल की कई फिल्मों में कैप्टन अमेरिका की भूमिका निभाई हैं। जेम्मा चान ने 'द इटरनल्स' में सेरसी और कैप्टन मार्वल में मिन-एर्वा की भूमिका निभाई है। वहीं बात करें माइकल बी. जॉर्डन ने 2015 में आई 'फैंटास्टिक फोर' में जॉनी स्टॉर्म उर्फ ह्यूमन टॉर्च और ब्लैक पैंथर में एरिक किलमॉन्गर की भूमिका निभाई है। माइकल बी जॉर्डन मार्वल स्टूडियोज और डीसी एंटरटेनमेंट दोनों के लिए किरदार निभाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन
5 of 6
पॉल बेट्टेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
लिंडा कार्डेलिनी-पॉल बेट्टेनी
लिंडा कार्डेलिनी ने हॉकआई में लॉरा बार्टन और 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' वॉल्यूम 3 में लाइला की भूमिका से दर्शकों का दिल जीता। तो वहीं पॉल बेट्टेनी ने जार्विस और विजन के किरदार से लोगों का दिल जीता। बता दें पॉल बेट्टनी फिल्म 'आयरन मैन 2' में जार्विस और 'वांडाविजन' में विजन की भूमिका में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।