फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Prabhas upcoming movie raja saab first glimpse released actor look is romantic release date revealed

Raja Saab: ‘राजा साब’ की पहली झलक आई सामने, रोमांटिक अंदाज में दिखे प्रभास

Mon, 29 Jul 2024 06:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 29 Jul 2024 06:24 PM IST
सार

अभिनेता प्रभास की आगामी फिल्म ‘राजा साब’ की पहली झलक सामने आ चुकी है। इसी के साथ निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की है। 

विज्ञापन
Prabhas upcoming movie raja saab first glimpse released actor look is romantic release date revealed
राजा साब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जहां एक तरफ पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने धमाल मचा रखा है, वहीं, अब वह अपनी फिल्म ‘राजा साब’ को दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। 29 जुलाई को निर्माताओं ने फिल्म की पहली झलक साझा की है। इस वीडियो में प्रभास एक स्टाइलिश एंट्री लेते हैं। हाथों में फूलों का गुलदस्ता लिए हुए प्रभास खुद का चेहरा बाइक के शीशे में देखते हैं और खुद की नजर उतारते हैं, वह काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं ।
विज्ञापन


एक दिन पहले दिया था अपडेट
प्रभास की यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में थी। हालांकि, इससे जुड़ी कोई खास अपडेट सामने नहीं आ रही थी। 28 जुलाई को निर्माताओं ने अपने आधिकारिक अकाउंट से साझा किया कि 29 जुलाई को इस फिल्म की पहली झलक सामने आएगी। अचानक आई इस अपडेट से प्रशंसक रोमांचित हो उठे थे। 
विज्ञापन

Bhumi Pednekar: भूमि ने माता-पिता की शादी की सालगिरह को बनाया और भी खास, पुरानी तस्वीर साझा कर लिखी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रिलीज डेट भी आई सामने
निर्माताओं ने अभिनेता के प्रशंसकों की खुशी दोगुनी कर दी है। जहां एक तरफ ‘कल्कि 2898 एडी’ ने उनका मनोरंजन किया। अब अगले साल ‘राजा साब’ उनका दिल जीतने आ रहे हैं। निर्माताओं ने पहली झलक के साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।  फिल्म 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

प्रभास का वर्क फ्रंट
प्रशंसकों के बीच ‘डार्लिंग’ नाम से मशहूर अभिनेता प्रभास के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज के बाद कई परियोजनाओं पर लगातार काम कर रहे हैं। बता दें कि प्रभास इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रभास की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं, जिनमें शामिल 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट, 'कल्कि 2', ‘सालार 2’ ‘ शामिल हैं। बता दें कि 'राजा साब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है और इसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं।
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम के बर्ताव पर कुशाल टंडन ने कसा तंज, कहा- कितना पैसा है? बैंक डिटेल्स तो दिखाओ



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed