फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report

Priyanka Chopra: 'जी ले जरा'-'फैशन 2' की शूटिंग के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा? प्रशंसक बोले- क्वीन इज बैक

Fri, 23 Aug 2024 11:15 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 23 Aug 2024 11:15 AM IST
सार

बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बेहद ही स्टाइलिश लुक में आज मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। उनको वापस भारत में देखकर उनके प्रशंसक बेहद खुश हैं, साथ ही वह यह कयास लगा रहे हैं कि क्या वह फिल्म 'जी ले जरा' या फिर 'फैशन 2' की शूटिंग के लिए मुंबई लौटीं हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

मुंबई एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश लुक हर किसी को पसंद आया। एयरपोर्ट से बाहर निकलती हुई प्रियंका मुस्कुराती हुई नजर आईं। उनका यह लुक उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आया। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी कई आगामी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। हाल ही में प्रियंका ने फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में खत्म की थी।
विज्ञापन

Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
एयरपोर्ट के इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा को स्टाइलिश आउटफिट में देख सकते हैं। उन्होंने ब्लू फ्लोरल प्रिंट वाली सफेद रंग की बैगी पैंट पहनी थी और इसे बेज रंग के ट्यूब टॉप के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने टॉप को पैंट के साथ मैचिंग लॉन्ग श्रग के साथ पहना था। अभिनेत्री ने अपने लुक को ब्लू कलर की कैप के साथ पूरा किया, अपने बालों को खुला छोड़ा और सफेद रंग के जूते पहने।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
इस दौरान, प्रियंका मुस्कुराते और सबको हैलो बोलते हुए अपनी कार में जाकर बैठ गई। उनके चेहरे पर यह मुस्कान इस बात का सबूत है कि वह वापस आकर बहुत खुश है और शायद जल्द ही किसी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। दरअसल, ऐसा हम नहीं बल्कि उनके प्रशंसकों का कहना है कि प्रियंका मुंबई इसलिए वापस लौटीं ताकि वह अपनी बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' की शूटिंग शुरू कर सकें। हालांकि कुछ प्रशंसकों का कहना है कि क्या प्रियंका निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन 2' में आने वाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में मधुर अभिनेत्री से मिलने उनके घर लॉस एंजेलिस गए थे।
 
विज्ञापन

Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@imbhandarkar
हाल ही में लॉस एंजेलिस से फैशन डायरेक्टर मधुर भंडारकर के साथ उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अभिनेत्री-निर्देशक की यह जोड़ी लंबे समय के बाद मिली और दोनों के बीच कुछ चर्चाएं भी हुईं। हालांकि यह बात साफ नहीं हो पाया है कि मुधर किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट के सिलसिले में प्रियंका से मिले थे या यह सिर्फ एक मुलाकात ही थी। मधुर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, "लॉस एंजेलिस में अपने शानदार घर पर टेलेंटेड प्रियंका चोपड़ा से मिलना और आकर्षक चर्चा में शामिल होना बहुत खुशी की बात थी।" वहीं इन दोनों की साथ में तस्वीरे के बाद प्रशंसक 'फैशन 2' के आने के बारे में कमेंट करते नजए आए।

Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'द ब्लफ' की शूटिंग पूरी की है, जिसके लिए वह ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ इदरीस एल्बा, जॉन सीना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Priyanka Chopra arrives in Mumbai The Bluff actress stylish look shoot for jee le zara fashion 2 as report
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
प्रियंका के बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स की बात करें तो, कथित तौर पर निर्देशक फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका के साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Allu Arjun: जब अल्लू अर्जुन ने प्रभास से की थी ऋतिक रोशन की तुलना? बोले- 'वह नंबर वन हैं'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed