फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra completes her bollywood dream in switzerland actress twirls romantically in snowfall

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना, अभिनेत्री ने जाहिर की खुशी

Tue, 15 Oct 2024 11:44 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 15 Oct 2024 11:44 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में एक वीडियो के माध्यम से बताया कि उन्होंने रोमांटिक तरीके से घूमने का अपना बॉलीवुड सपना पूरा किया है। आइए जानते हैं प्रियंका ने अपने कौन से सपने को पूरा किया।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra completes her bollywood dream in switzerland actress twirls romantically in snowfall
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा जोनस की गिनती बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी हिट फिल्में दी हैं। उन्होंने कई तरह की फिल्मों में काम किया है। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर साझा किया और बताया कि उन्होंने बर्फ में रोमांटिक तरीके से घूमने का अपना बॉलीवुड सपना पूरा किया है।
विज्ञापन


अभिनेत्री ने साझा किया वीडियो
हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया। जिसे देखकर प्रशंसक वाह! कर उठे। साझा की गई क्लिप में वह बर्फ से ढकी जमीन पर खुशी से घूमते हुए देखा जा सकता है, जबकि बर्फबारी उनके वीडियो को सुंदर और सपने की तरह बना रही है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, ‘क्रेन्स मोंटाना, एल्प्स, स्विट्जरलैंड में अपने बॉलीवुड सपनों को साकार करते हुए।’
विज्ञापन

खस्ता हो रही 'देवरा' की हालत, जानें 19वें दिन का कलेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)



प्रियंका ने साझा की युवावस्था की तस्वीरें
प्रियंका चोपड़ा उन बॉलीवुड सितारों में से हैं, जिन्होंने अपनी सुंदरता और अभिनय के दम पर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। एक समय था जब उनके बाल लड़कों जैसे थे और वह टॉमबॉय थीं। कुछ दिन पहले, उन्होंने पुरानी यादें ताजा की और अपने पुराने दिनों के बारे में बात करते हुए कहा कि लड़कियों के लिए ग्रूमिंग चमत्कार कर सकती है। अपनी युवावस्था की एक तस्वीर और 2000 में मिस इंडिया जीतने के समय की अपनी 17 वर्षीय तस्वीर साझा करते हुए, उन्होंने एक लंबी पोस्ट लिखी।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)



प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा अक्सर भारत आती दौरे पर आती रहती हैं। हाल ही में वह अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आई थीं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और उसके बाद ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।
OG: लंबे अंतराल के बाद दोबारा शुरू हुई पवन कल्याण की 'ओजी' की शूटिंग, निर्माताओं ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed