फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra flaunts her new eye color as she begins shooting of Citadel2 share video on social media

Priyanka Chopra Citadel 2: 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू! प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा हटकर अंदाज, साझा किया वीडियो

Fri, 09 Aug 2024 01:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 09 Aug 2024 01:05 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब वह जल्द ही अपनी आगामी चर्चित वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू करने जा रही है। यही नहीं बल्कि इस बार सीरीज के लिए प्रियंका नया लुक भी अपना रही हैं। इस बात की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है।

विज्ञापन
Priyanka Chopra flaunts her new eye color as she begins shooting of Citadel2 share video on social media
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। प्रियंका जल्द ही बहुचर्चित वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' की शूटिंग शुरू करने जा रही हैं। प्रियंका ने कुछ ही देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर अपना एक वीडिया साझा किया है, जो कि उनकी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल सीजन 2' से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


'सिटाडेल सीजन 2' के लिए प्रियंका ने बदला लुक
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह हमेशा की तरह हॉट दिख रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका ने व्हाइट और हल्के भूरे रंग की ड्रेस पहनी हुई है। साथ ही उन्हेंने इसके साथ गले में गोल्ड चैन पहनी हुई हैं और कानों में सोने के कुंडल पहने हुए हैं। इस वीडियो में प्रियंका की आंखों का कलर बदला हुआ नजर आ रहा है, जो कि उनकी आगामी वेब सीरीज 'सिटाडेल 2' के लिए। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों से पूछा है कि इस नए आंखों के कलर के बारे में उनका क्या ख्याल है। 
विज्ञापन



प्रशंसकों को पसंद आ रहा है प्रियंका का नया लुक
प्रियंका ने जो वीडियो साझा किया है, उस पर अब उनके प्रशंसकों की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है। एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका का लुक हमेशा की तरह जबर्दस्त है', एक और फैन ने लिखा, 'शानदार', एक और फैन ने लिखा, 'इंतजार रहेगा सिटाडेल 2 की रिलीज का'' वहीं अब प्रियंका के प्रशंसक इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)




काम की बात करें तो प्रियंका कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं, जिसमें 'द ब्लफ' शामिल है, जो कि एक आगामी अमेरिकी स्वैशबकलर ड्रामा फिल्म है, जिसे फ्रैंक ई. फ्लावर्स और जो बॉलरीनी ने मिलकर लिखा है और फ्लावर्स ने ही इसका निर्देशन भी किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा जोनास, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतन नायडू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा प्रियंका 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। 'द ब्लफ' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' के अलावा प्रियंका चोपड़ा के पास हिट वेब सीरीज 'सिटाडेल' का सीजन 2 भी है।
Chandu Champion On OTT: सिनेमाघरों से उतरा चंदू गुपचुप पहुंचा ओटीटी पर, जानिए आज से कहां देख सकते हैं फिल्म


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed