फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra gets emotional as daughter Malti tightly holds her hand The Bluff Actress calls exceptional

Priyanka Chopra: बेटी मालती को लेकर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, 'द ब्लफ' अभिनेत्री ने इस पल को बताया असाधारण

Thu, 01 Aug 2024 12:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 01 Aug 2024 12:00 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट स्टोरी पर अपनी बेटी मालती के साथ एक शानदार तस्वीर साझा की है। इस पल को लेकर प्रियंका इतनी भावुक हो गईं कि उन्होंने इस पल को 'असाधारण' बताया है। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra gets emotional as daughter Malti tightly holds her hand The Bluff Actress calls exceptional
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में आस्ट्रेलिया में काफी व्यस्त हैं। लेकिन जब भी शूटिंग से समय मिलता है, वह अपनी बेटी के साथ टाइम बिताती हैं। इसी दौरान प्रियंका की  बेटी मालती ने कुछ ऐसी किया, जिसकी वजह से प्रियंका बेहद ही भावुक हो गईं और उन्होंने उस पल को कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया इंस्टाग्राम की स्टोरी में साझा किया।  
विज्ञापन


क्यों भावुक हुईं प्रियंका
दरअसल, प्रियंका उस समय भावुक हो गईं, जब उनकी बेटी मालती मैरी ने दूध पिलाते समय उनका हाथ कसकर पकड़ लिया। प्रियंका ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और लिखा, 'असाधारण'। इस नोट के साथ ही प्रियंका ने एक रोते हुए स्माइली इमोजी के साथ लाल रंग का हार्ट इमोजी भी पोस्ट की है। मालती की इस तस्वीर में वह कुर्सी पर बैठी हुई हैं और बेबी बिब पहने हुए हैं। तस्वीर में मालती मैरी प्रियंका को खाना खिलाते हुए उनका हाथ कसकर पकड़े हुए दिख रही हैं, जिससे अभिनेत्री भावुक हो गई हैं। प्रियंका अक्सर अपनी बेटी मालती की प्यारी और खूबसूरत तस्वीर और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, जो उनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आती हैं।
विज्ञापन



किन फिल्मों और सीरीज में आने वाली हैं प्रियंका
काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी की है, जो कि एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीरों के साथ साझा करके दी थी। अब प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित 'द ब्लफ' की शूटिंग कर रही हैं। 19वीं सदी के कैरिबियन में सेट की गई यह फिल्म एक पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी है, जिसका किरदार प्रियंका ने निभाया है, जिसे अपने परिवार की रक्षा करनी होती है, जब उसका अतीत उसे पकड़ लेता है। इसका निर्माण AGBO स्टूडियो और Amazon MGM स्टूडियो ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका बहुप्रतीक्षित जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में नजर आएंगी। निर्देशक फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'जी ले जरा' में प्रियंका आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed