फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra Greets paps with Namaste Actress spotted at Airport she comes for Promotion of her film Paani

Priyanka Chopra: अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका चोपड़ा, पैप्स को किया नमस्ते

Wed, 16 Oct 2024 04:22 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Oct 2024 04:22 PM IST
सार

ग्लोबल आइकन प्रियंका को एयरपोर्ट पर एक ग्रे क्रॉप्ड स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसे अभिनेत्री मे मैचिंग ट्रैक पैंट, ओवरसाइज्ड ग्लेयर्स और एक ग्रे कैप के साथ कैरी किया था। बता दें कि प्रियंका मुंबई अपनी मराठी फिल्म पानी के प्रमोशन के लिए पहुंची हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra Greets paps with Namaste Actress spotted at Airport she comes for Promotion of her film Paani
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। अब प्रियंका इन दिनों अपनी फिल्म 'पाणी' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। अभिनेत्री अपनी प्रोडक्शन फिल्म 'पाणी' की रिलीज के लिए तैयार हैं। अब प्रियंका चोपड़ा फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक बार फिर मुंबई लौटी हैं और एयरपोर्ट से उनका वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


'पाणी' का प्रमोशन करने के लिए भारत लौटीं देसी गर्ल
प्रियंका चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर कूल लुक में नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को देखने के बाद लोग देखते रह गए। पिछले कुछ समय से अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिनेत्री किसी खास प्रोजेक्ट के लिए भारत आई हैं, हालांकि विवरण गुप्त रखा गया है। प्रशंसक बेसब्री से उनकी नई फिल्म का इंतजार भी कर रहे थे। हालांकि, बता दें कि प्रियंका अपनी मराठी फिल्म 'पाणी' के प्रमोशन के लिए भारत वापस लौटी हैं।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से वायरल हुआ लुक
ग्लोबल आइकन प्रियंका को एयरपोर्ट पर एक ग्रे क्रॉप्ड स्वेटशर्ट में देखा गया, जिसे अभिनेत्री ने मैचिंग ट्रैक पैंट, ओवरसाइज्ड ग्लेयर्स और एक ग्रे कैप के साथ कैरी किया था। एयरपोर्ट से बाहर आते ही अभिनेत्री ने पैप्स को नमस्ते भी किया। यही नहीं, उन्होंने ढेर सारे पोज देकर अपनी तस्वीरें भी क्लिक कराई है। फैंस भी अभिनेत्री के इस लुक पर फिदा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बात करें फिल्म 'पाणी' की तो फिल्म का निर्देशन आदिनाथ एम कोठारे ने किया है। वह इस फिल्म में अभिनय भी कर रहे हैं, जिनके साथ रुचा वैद्य, सुबोध भावे, राजित कपूर, किशोर कदम, सचिन गोस्वामी, मोहनबाई, श्रीपद जोशी और विकास पांडुरंग पाटिल भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी नितिन दीक्षित ने लिखी है। यह फिल्म 18 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed