{"_id":"671931d1e8966e13ba0ed5dd","slug":"priyanka-chopra-hinted-to-comeback-in-bollywood-says-hoping-to-lock-something-soon-2024-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Priyanka Chopra: ‘देसी गर्ल’ को याद आ रहा बॉलीवुड! वापसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा हिंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Priyanka Chopra: ‘देसी गर्ल’ को याद आ रहा बॉलीवुड! वापसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा हिंट
Wed, 23 Oct 2024 10:58 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:58 PM IST
सार
प्रियंका चोपड़ा ने अपने भारत दौरे के दौरान बॉलीवुड फिल्मों में वापसी को लेकर हिंट दिया है। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि वह हिंदी में बोलना, गाना और नाचना चाहती हैं।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपनी पहचान हॉलीवुड तक बनाई है। ‘देसी गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने अमेरिकी गायक निक जोनस से शादी की और विदेश जाकर बस गईं। हालांकि, वह अक्सर भारत दौरे पर आती रहती हैं। अभिनेत्री हाल ही में अपने मेकअप ब्रांड मैक्स फैक्टर के लॉन्च के लिए मुंबई, भारत में थीं। प्रियंका को आखिरी बार 2019 में फरहान अख्तर के साथ बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था।
बॉलीवुड में वापसी का दिया हिंट
अपने भारत दौरे के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें 'स्लो-मोशन डांसिंग' की याद आती है। फोर्ब्स से बात करते हुए, प्रियंका ने कहा, ‘मुझे हिंदी में नाचना, गाना और बोलना या किसी दूसरी भाषा में बोलना बहुत याद आता है। मुझे स्लो-मोशन डांसिंग की याद आती है। मैं सभी से कह रही हूं, मेरे पास कुछ सही लेकर आओ। मैं बहुत सारी स्क्रिप्ट का आकलन कर रही हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही कुछ तय कर लूंगी।"
Samantha Ruth Prabhu: बीमारी से जूझते हुए सामंथा ने की ‘सिटाडेल: हनी बनी’ की शूटिंग, साझा किया तकलीफदेह अनुभव
विज्ञापन
हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच बताया अंतर
इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच के अंतर पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में लोगों के पास बहुत सारे 'जुगाड़' होते हैं और काम करवाने का रवैया होता है। उन्होंने कहा, "हम इसे लेकर थोड़े रोमांटिक हैं, जैसे 'अरे हो जाएगा, कर लेंगे', इसलिए यह काम करने का एक बहुत ही अलग तरीका है। मुझे लगता है कि हमारी रचनात्मकता कभी-कभी बहुत ही ऑर्गेनिक हो सकती है। यही सबसे बड़ा अंतर है जो मैंने देखा है। नहीं तो दुनिया भर में फिल्म निर्माण एक ही भाषा बोलता है।"
हॉलीवुड में कागजी काम ज्यादा होते हैं
अभिनेत्री ने साझा किया कि हर देश सामान्य रूप से अलग है और हर किसी की अपनी सांस्कृतिक चीजें हैं। उन्होंने कहा कि हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच सबसे बड़ा अंतर यह है कि हॉलीवुड में लोगों को बहुत सारे कागजी काम करने पड़ते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अगली बार ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ और ‘द ब्लफ’ में नजर आएंगी।
Jigra Box Office Collection Day 13: बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसे गिन रही ‘जिगरा’, जानें कुल कलेक्शन