Priyanka Chopra: हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बनीं प्रियंका चोपड़ा, जैक एफ्रॉन के साथ आएंगी नजर
Priyanka Chopra Next Movie: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक और हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री ‘बेवॉच’ जैक एफ्रॉन के एक कॉमेडी प्रोजेक्ट से जुड़ चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम एक और हॉलीवुड फिल्म से जुड़ गया है। वह निकोलस स्टोलर की आगामी कॉमेडी प्रोजेक्ट में ‘बेवॉच’ के को-स्टार जैक एफ्रॉन के साथ फिर से जुड़ रही हैं। आगामी फिल्म में माइकल पेना और विल फेरेल भी हैं।
कॉमेडी कास्ट में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार, फिल्म में रेजिना हॉल, जिमी टैट्रो और बिली आइचनर भी हैं। निकोलस अपनी खुद की स्क्रिप्ट से फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ, वह अपनी हालिया फीचर फिल्म ‘यू आर कॉर्डियली इनवाइटेड’ में सहयोग करने वाले स्टूडियो के साथ फिर से जुड़ रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: 'जाट' की कमाई में आई 46.43 फीसदी की गिरावट, पांच दिन में 100 करोड़ी बनी 'गुड बैड अग्ली'
भूमिका के बारे में खुलासा नहीं
आगामी कॉमेडी फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और माइकल की भूमिकाओं को लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिल्म से जुड़े विवरण अभी भी गुप्त रखे गए हैं। वहीं, प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कास्टिंग अनाउंसमेंट की एक झलक शेयर करके इस प्रोजेक्ट में अपनी भागीदारी की पुष्टि भी की, जिसने फैंस के उत्साह को बढ़ा दिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Emran Hashmi: इंटीमेट सीन्स को लेकर इमरान हाशमी का बड़ा खुलासा, हीरोइन के असहज होने पर करते थे ये काम
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह निर्देशक एसएस राजामौली के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने हाल ही में ओडिशा के कोरापुट में शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। इस फिल्म में महेश बाबू भी हैं। राजामौली के पिता, लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने ‘एसएसएमबी 29’ की कहानी लिखी है और कहा जाता है कि यह इंडियाना जोन्स की तरह ही एक एक्शन-एडवेंचर है। इसके अलावा प्रियंका के पास इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ है। वह ‘द ब्लफ’ में में भी नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका के पास वेब सीरीज ‘सिटाडेल 2’ भी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.