फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra shares video showing fatigue during hectic shoot schedule in Australia for The Bluff

Priyanka Chopra: इमोशनल ब्रेक डाउन से गुजर रही हैं प्रिंयका चोपड़ा? अभिनेत्री का वीडियो देख प्रशंसक हुए परेशान

Thu, 25 Jul 2024 01:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 25 Jul 2024 01:29 PM IST
सार

प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' के लिए ऑस्ट्रेलिया में कई हफ्तों तक व्यस्त शूटिंग के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं । हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे काम के बाद थकी हुई नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares video showing fatigue during hectic shoot schedule in Australia for The Bluff
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

विस्तार

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की दीवानगी दुनियाभर में है। प्रियंका ने अपने दम पर यह पहचान बनाई है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने वाली देसी गर्ल ने 2017 में हॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने बेवॉच से डेब्यू किया। हालांकि, अब प्रियंका हॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। अभिनेत्री इन दिनों 'द ब्लफ' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके अपडेट्स अक्सर वह अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने साझा किया वीडियो
प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'द ब्लफ' के लिए ऑस्ट्रेलिया में कई हफ्तों तक व्यस्त शूटिंग के बाद अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं । हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे काम के बाद थकी हुई नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के प्रशंसक उनकी यह पोस्ट देख काफी हैरान नजर आए।
विज्ञापन


वीडियो में काफी थकी नजर आईं अभिनेत्री
वीडियो में प्रियंका कार में बैठी हैं और उनके बाल गीले हैं, जैसे कि वह अभी-अभी शॉवर लेकर बाहर निकली हों। उन्होंने खुद का एक वीडियो बनाया, जिसमें वह थकी हुई दिख रही हैं और अपना चेहरा पोछ रही हैं, लेकिन हमेशा की तरह उनके चेहरे पर एक मुस्कान दिख रही है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, "बस आज ही महसूस कर रही हूं #स्टेमोटिवेटेड।"
विज्ञापन
विज्ञापन




इन फिल्मों में नजर आएंगी अभिनेत्री
वीडियो देखने के बाद अभिनेता के प्रशंसक उनके बारे में चिंतित थे। एक यूजर ने लिखा,  "वह बहुत काम करती है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद अभिनेत्री को एक ब्रेक की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि सिटाडेल शुरू होने से पहले वह कुछ समय ले पाएगी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "आप मजबूत हैं, इसे बनाए रखें।" एक और प्रशंसक ने टिप्पणी की, "मजबूती से खड़े रहिए। प्रियंका, आप उन सभी लोगों का प्यार महसूस करें जो आपको प्यार करते हैं।" वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास हॉलीवुड के दो प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमे एक 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ स्टेट' है। इसके अलावा अभिनेत्री के पास एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है।
 

TV Celebs: टीवी के इन हिट कलाकारों का नहीं हो रहा कमबैक, काम की तलाश में दर-दर भटके रहे हैं सेलेब्स


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed