Priyanka Chopra: प्रियंका ने पति निक जोनस को बताया शानदार कलाकार, बेटी मालती ने पापा पर इस तरह लुटाया प्यार
Priyanka Chopra-Nick Jonas: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के अभिनय की तरीफ करते हुए उन पर प्यार लुटाया है। जानिए प्रियंका ने किस बात के लिए की निक की तारीफ और क्या कुछ कहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ऐसे कपल हैं, जो एक-दूसरे पर प्यार लुटाने और एक-दूसरे की तारीफ करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अब एक बार फिर प्रियंका ने अपने पति निक जोनस की तारीफ की है और उन्हें एक शानदार कलाकार बताया है। प्रियंका निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में ‘द लास्ट फाइव इयर्स’ के ब्रॉडवे डेब्यू में शामिल हुईं। इस समारोह की कई तस्वीरें अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। साथ ही शो के लिए पति निक की तारीफ भी की है।
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीरें
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर समारोह से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका पति निक जोनस और शो की मुख्य अभिनेत्री एड्रिएन वॉरेन के साथ पोज दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने पति निक पर प्यार भी लुटाया और उन्हें किस करते हुए भी एक फोटो साझा की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “ब्रॉडवे पर ‘द लास्ट फाइव ईयर्स’ की ओपनिंग नाइट। वाकई शानदार कलाकारी। बधाई हो निक जोनस और शो की पूरी टीम व क्रू को।”
विज्ञापन विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhasker Birthday: कभी 'बिंदिया' तो कभी 'चंदा', इन किरदारों से स्वरा भास्कर ने खूब लूटी वाहवाही
बेटी मालती ने पापा के लिए बनाया पोस्टर
अपनी इस पोस्ट में प्रियंका ने बेटी मालती की एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस तस्वीर में मालती एक पोस्टर बना रही हैं। जो उन्होंने अपने पिता निक जोनस को बधाई देने के लिए बनाया है। प्रियंका ने निक के लिए कार्ड बनाती मालती की ये तस्वीर भी शेयर की। दिल को छू लेने वाली यह तस्वीर कपल की शाम की तस्वीरों में शामिल हो गई और लोगों का दिल जीत रही है। प्रियंका की इस पोस्ट पर निक जोनस ने भी प्रतिक्रिया दी है। निक ने कमेंट सेक्शन में दिल वाला इमोजी बनाकर इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
यह खबर भी पढ़ें: Box Office Report: ‘सिकंदर’ का हाल बेहाल, 100 करोड़ी हुई ‘एल 2 एम्पुरान’; जानिए 600 करोड़ से कितनी दूर छावा
एसएस राजामौली की फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों एसएस राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों उन्होंने जयपुर और ओडिशा में शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ अभिनेता महेश बाबू प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम फिलहाल अभी ‘एसएसएमबी 29’ बताया जा रहा है।