फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Priyanka Chopra visits jaipur rajasthan hawa mahal and enjoy local food shared pictures see here

Priyanka Chopra: हवा महल घूमा, राजस्थानी खाने का उठाया मजा, देखें जयपुर यात्रा से देसी गर्ल की तस्वीरें

Tue, 01 Apr 2025 02:24 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Tue, 01 Apr 2025 02:24 PM IST
सार

Priyanka Chopra Jaipur Tour: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में जयपुर का दौरा किया। इस दौरान वह कई जगहों पर घूमने गईं। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने इस सफर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। 
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra visits jaipur rajasthan hawa mahal and enjoy local food shared pictures see here
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस समय जयपुर मे हैं। वह पिंक सिटी घूम रही हैं। उन्होंने शहर की कई सारी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। अभिनेत्री अपने किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में राजस्थान पहुची हैं।
विज्ञापन



हवा महल की सैर और गायत्री देवी को किया याद
प्रियंका ने जयपुर के हवा महल की सैर की। उन्होंने महल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “बहुत सुंदर।” अभिनेत्री ने किताब पढ़ते हुए महारानी गायत्री देवी को याद किया। उनकी एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "अभी भी उनके प्रति बहुत जुनूनी हूं। लगभग 25 साल पहले उनसे मिलने का सौभाग्य मिला।" प्रियंका ने महारानी गायत्री देवी की तस्वीर के सामने खड़ी होकर बिना मेकअप वाली सेल्फी भी पोस्ट की।
विज्ञापन



यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra Row: 'लोकत्रांत्रिक तरीके से कलाकार की हत्या कैसे की जाए?, आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद पर बोले कुणाल
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थानी खाने का उठाया आनंद
अपनी यात्रा के दौरान अभिनेत्री ने स्वादिष्ट भोजन का भी लुत्फ उठाया। अभिनेत्री ने अपनी स्टोरी में राजस्थानी थाली की एक तस्वीर भी शेयर की। थाली में अलग-अलग खाद्य पदार्थों के कई कटोरी और दो चपाती थीं।


यह खबर भी पढ़ें: April Fool: अप्रैल फूल के दिन घर बैठकर देखिए ये मजेदार फिल्में, हंसाने के साथ दिमाग भी हिला देंगी कहानियां

अन्य तस्वीरें भी शेयर की
राजमाता पद्मिनी देवी की एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कहा, "राजमाता पद्मिनी देवी। उन्हें जानना एक आशीर्वाद है। सबसे दयालु और सबसे उदार।" प्रियंका ने एक तस्वीर फिर से शेयर की, जिसमें वह अपनी टीम के साथ मल्टी-कलर्ड आउटफिट में पोज दे रही थीं। एक और तस्वीर में प्रियंका सफेद ड्रेस में पोज देती नजर आईं।


प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह कथित तौर पर एसएस राजामौली की आगामी फिल्म में महेश बाबू के साथ अभिनय करेंगी। प्रियंका इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी अभिनय करेंगी। इसके साथ ही उनके पास ‘द ब्लफ’ भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed