सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Raees Gangubai Kathiawadi Rockstar come together in Rungta Steel ad Shahrukh rock with Alia bhatt and Ranbir

Shah Rukh Khan: रईस, गंगूबाई काठियावाड़ी और रॉकस्टार आए एक साथ, आलिया-रणबीर के साथ शाहरुख का धमाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
सार

शाहरुख खान आलिया भट्ट और रॉकस्टार रणबीर कपूर के साथ रूंगटा स्टील के एक ऐड में नजर आ रहे हैं। किंग खान को रईस आलम के लुक में देखकर फैंस इस ऐड को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Raees Gangubai Kathiawadi Rockstar come together in Rungta Steel ad Shahrukh rock with Alia bhatt and Ranbir
शाहरुख खान, आलिया और रणबीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'रईस' एक बार फिर चर्चा में हैं। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस बीच शाहरुख रूंगटा स्टील के एक ऐड में अपनी फिल्म 'रईस' के लुक में नजर आ रहे हैं। किंग खान को रईस आलम के लुक में देखकर फैंस उत्साहित हैं, वहीं, इस ऐड में रईस के साथ-साथ गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में आलिया भट्ट और रॉकस्टार रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। शाहरुख, आलिया और रणबीर को एक साथ देखकर फैंस की भारी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
Trending Videos

 

खूब वायरल हो रहा है ऐड
तीनों सुपरस्टार को एक साथ देखकर रूंगटा स्टील के इस ऐड में खूब पसंद किया जा रहा है। ऐड की शुरुआत में रॉकस्टार रणबीर कपूर से होती है, उसके बाद गंगूबाई काठियावाड़ी के रोल में आलिया नजर आती हैं, फिर छत तोड़कर एंट्री होती रईस आलम यानी शाहरुख खान की। इस दौरान ऐड में शाहरुख रईस के अपने अंदाज में कहते है, 'अम्मी जान कहती थी कि सॉलिड घर बनाना हो तो सिर्फ रूंगटा स्टील टीएमटी बार'। इसके बाद तीनों सुपरस्टार एक फ्रेम में नजर आते हैं। फिलहाल यह ऐड खूब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रईस 2' की डिमांड
वहीं, इस ऐड के सामने के बाद से फैंस 'रईस 2' की डिमांड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर शाहरुख के फैंस को फिल्म के डॉयरेक्टर राहुल ढोलकिया को टैग करके उन्हें 'रईस 2' बनाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि 'रईस' में शाहरुख के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आईं थी। शाहरुख और माहिरा के अलावा इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और मो. जीशान अयूब जैसे अभिनेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
Gully Boy: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर गली बॉय ने पूरे किए पांच साल, अभिनेता ने खास अंदाज में मनाया जश्न
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed