फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Rakul Preet Singh Review on BMCM Akshay Kumar Tiger Shroff Jackky Bhagnani Remind me John Wick film Extraction

Rakul Preet Singh Review BMCM: रकुल ने पति जैकी पर लुटाया प्यार, फिल्म को देखकर याद आई जॉन विक की एक्सट्रैक्शन

Fri, 12 Apr 2024 11:35 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 12 Apr 2024 11:35 AM IST
सार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने पति जैकी की तारीफों के कसीदे पढ़ डाले हैं।

विज्ञापन
Rakul Preet Singh Review on BMCM Akshay Kumar Tiger Shroff Jackky Bhagnani Remind me John Wick film Extraction
रकुल प्रीत सिंह - 'बड़े मियां छोटे मियां' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' 11 अप्रैल को ईद के मुबारक मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है जबकि फिल्म के निर्माता हैं जैकी भगनानी, वासु भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और दीपशिखा देशमुख। इस फिल्म में अक्षय और टाइगर के अलावा अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म को लेकर लगातार दर्शकों के रिव्यूज आ रहे हैं। इस सूची में अब एक और नाम जुड़ गया है अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह का।
विज्ञापन


धमाकेदार एक्शन से सजी इस फिल्म की रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिव्यूज आने शुरू हो गए थे। ऐसे में अब फिल्म के निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी की पत्नी और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है।
विज्ञापन



फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर दर्शकों की राय लगातार सोशल मीडिया पर आ रही है। इसी बीच रकुल ने अपने पति जैकी भगनानी की तारीफ के साथ फिल्म की जमकर तारीफ की। रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें अभिनेत्री ने लिखा, ''फिल्म बड़े मियां छोटे मियां कितनी शानदार, दमदार फिल्म है। गजब के पागलपन भरे एक्शन सीक्वेंस और साथ ही जोरदार हास्य और ब्रोमांस का मेलजोल। सभी का कातिलाना प्रदर्शन लाजवाब है। इस फिल्म ने मुझे जॉन विक, एक्सट्रैक्शन की याद दिला दी। कृपया इसे सिनेमाघरों में देखें दोस्तों।'' आगे रकुल ने पति जैकी की तारीफ में लिखा, ''आप (जैकी) पर बहुत गर्व है। इस पैमाने की फिल्म बनाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है।''
विज्ञापन
विज्ञापन




अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ ही 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्म की शुरुआत काफी धीमी हुई लेकिन दोनों ही फिल्मों में रिलीज के बाद कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed