फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Reena Dutta Father prayer meet aamir khan kiran rao junaid khan ira khan shikhar and other family members

Reena Dutta Father: रीना दत्ता के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान, परिवार के अन्य सदस्य भी आए नजर

Sat, 05 Oct 2024 07:28 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 05 Oct 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
Reena Dutta Father prayer meet aamir khan kiran rao junaid khan ira khan shikhar and other family members
रीना दत्ता के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान और परिवार के अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान की पूर्व पत्नी रीना दत्ता के पिता का निधन बुधवार को हो गया था। पांच अक्टूबर को उनकी आत्मा की शांति के लिए एक प्रार्थना सभा रखी गई। इस प्रार्थना सभा में परिवार के लोग और दोस्त पहुंचे। प्रार्थना सभा में आमिर खान ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ देखे गए।
विज्ञापन

Reena Dutta Father prayer meet aamir khan kiran rao junaid khan ira khan shikhar and other family members
रीना दत्ता के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान और परिवार के अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रार्थना सभा में आमिर के अलावा किरण राव, जुनैद खान, आयरा और उनके पति शिखर और अन्य परिवार के सदस्य मौजूद रहें। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दोस्तों और करीबियों ने भी शिरकत की।  दो अक्टूबर को रीना के पिता के निधन के बाद उनकी अंतिम यात्रा में भी अभिनेता आमिर खान पहुंचे थे। अभिनेता के साथ उनकी मां जीनत हुसैन  भी पहुंची और उन्हें सांत्वना दी।
अनन्या की फिल्म 'कंट्रोल' पर आई सामंथा रुथ प्रभु की प्रतिक्रिया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Reena Dutta Father prayer meet aamir khan kiran rao junaid khan ira khan shikhar and other family members
रीना दत्ता के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान और परिवार के अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके निधन की वजह नहीं पता चल सका है। वह वायु सेना के रिटायर्ड अधिकारी थे। आमिर की शादी रीना से 16 साल तक चली। 2002 में दोनों अलग हो गए। कपल का एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी आयरा खान हैं।

विज्ञापन

Reena Dutta Father prayer meet aamir khan kiran rao junaid khan ira khan shikhar and other family members
रीना दत्ता के पिता की प्रार्थना सभा में पहुंचे आमिर खान और परिवार के अन्य सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता आमिर खान ने साल 1986 में रीना से शादी की थी, तब वह सिर्फ 21 साल के थे। उस समय रीना की उम्र 19 थी। उन्होंने गुप्त रूप से कोर्ट मैरिज की थी। अभिनेता ने एक साक्षात्कार में खुलासा किया था कि उनकी शादी में कुल 10 रुपये खर्च हुए थे।

Reena Dutta Father prayer meet aamir khan kiran rao junaid khan ira khan shikhar and other family members
किरण राव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोनों की शादी 16 साल तक चली थी। बाद में दोनों अलग हो गए। दोनों के दो बच्चे आयरा और जुनैद हैं। एक बार कॉफी विद करण के एक एपिसोड में अभिनेता ने अपने अलगाव को दुखद बताया था। उन्होंने कहा था कि दोनों शादी को बचाने की हर संभव कोशिश की थी। हालांकि, रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव से शादी की और 2021 में उनसे भी अलग होने की घोषणा की।
Bigg Boss 18: ‘आहिस्ता’ से अभिनय की दुनिया में कदम रख अचानक गायब हो गई थीं समीरा, अब बिग बॉस से करेंगी कमबैक?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed