फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Saif Ali Khan likes to spend time with all children Bebo also has deep attachment with Sara Ali Khan

Saif Ali Khan: बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं सैफ अली खान, बेबो का भी है सारा अली खान के साथ गहरा लगाव

Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

करीना कपूर अक्सर अपने परिवार को लेकर बात करती रहती हैं। करीना ने एक बातचीत के दौरान अपने घर पर बच्चों की परवरिश और चारों बच्चों के साथ सैफ के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Saif Ali Khan likes to spend time with all children Bebo also has deep attachment with Sara Ali Khan
सैफ अली खान और करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan

विस्तार

सैफ अली खान फिल्म 'देवरा पार्ट 1' आज यानी 27 सिंतबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड के खास कपल्स में से एक हैं। निजी जिंदगी की बात करें सैफ अली खान ने पहले अमृता सिंह से शादी की थी, जिनके साथ सैफ के दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। वहीं, करीना कपूर के साथ सैफ के दो बच्चे तैमूर और जेह हैं। सैफ अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं। इस बात को लेकर करीना कपूर ने खुलासा किया है। आइए आपको बताते हैं कि अपने बिजी शेड्यूल के बीच भी सैफ कैसे अपने बच्चों के लिए समय निकाल लेते हैं।
विज्ञापन

OTT Release: घर बैठे उठाए अजय-तब्बू की 'औरों में कहां दम था' का लुत्फ, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

विज्ञापन
बच्चों के साथ सैफ और करीना का है खूबसूरत रिश्ता
एक बातचीत के दौरान करीना कपूर खान ने अपने घर पर बच्चों की परवरिश को लेकर कुछ बातें साझा की थीं। करीना ने अपने पति सैफ अली खान और बच्चों के बॉन्ड को लेकर भी खुलासा किया था। करीना ने बताया कि हर किसी के पास अपना समय होना चाहिए। सैफ अगर अपने बच्चों के साथ हैं, तो इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता है। सैफ अक्सर कहते हैं कि उन्हें अकेले कॉफी पीनी है या अपनी बेटी सारा के साथ उनको समय बिताना है। सिर्फ ऐसा ही नहीं है कई मौकों पर करीना और सारा को भी साथ देखा गया है। सभी के बीच एक खूबसूरत रिश्ता और लगाव है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

TMKOC: 'उन्हें मुझसे 15 गुना ज्यादा पैसे मिलते हैं', शो में 'जेठालाल' की फीस पर झील मेहता ने तोड़ी चुप्पी

बच्चों के साथ घूमने जाते हैं सैफ अली खान
बेबो ने आगे कहा, 'सैफ को लगता है कि वह एक साथ समय बिताएं। सैफ कभी अकेले भी बेटी के साथ बैठें। वो दोनों साथ में घूमने भी जाते हैं। मुझे भी ये अच्छा लगता है। ये रिश्ता बहुत जरूरी है। बच्चों के पास सब कुछ है लेकिन पिता तो एक ही है। मैं चाहती हूं कि सैफ अपने हर बच्चे को समय दें'। वर्क फ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान 'देवरा पार्ट 1' में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, करीना 'सिंघम अगेन' में नजर आने वाली हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed