फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   saif ali khan Sidharth Malhotra to work together in race 4 will start shooting in january 2025 confirms writer

Race 4: 'रेस 4' में साथ काम करेंगे सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा! इस दिन से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Fri, 20 Sep 2024 04:51 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Sep 2024 04:51 PM IST
सार

रेस 4 के लेखक शिराज अहमद ने हाल ही में पुष्टि की कि सैफ अली खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन थ्रिलर में एक साथ नजर आएंगे और फिल्म के बारे में अन्य जानकारी भी साझा की है। 

विज्ञापन
saif ali khan Sidharth Malhotra to work together in race 4 will start shooting in january 2025 confirms writer
सिद्धार्थ मल्होत्रा-सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम: @sidharthmalhotra, @Saifalikhan

विस्तार

लोकप्रिय 'रेस' फ्रेंचाइजी की आगामी चौथी किस्त का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के लेखक शिराज अहमद ने रेस 4 के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताईं। उन्होंने बताया कि फिल्म में पहली दो फिल्मों की कहानी को जारी रखा जाएगा और इसकी शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होगी। इस फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन

 

सिद्धार्थ भी निभाएंगी अहम भूमिका
शिराज अहमद ने ही पहली तीन 'रेस' फिल्में भी लिखी थीं। अब उन्होंने पुष्टि की कि रेस 4 की पटकथा लगभग पूरी हो चुकी है और अधिकांश कलाकारों का चयन भी हो चुका है। सैफ अली खान पहली दो फिल्मों में मुख्य भूमिका में थे, वे अब इस फ्रेंचाइजी में भी वापसी करेंगे। खबर है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि जनवरी 2025 में शूटिंग शुरू होगी। बाकी कलाकारों की घोषणा निर्माताओं और टिप्स फिल्म्स द्वारा उचित समय पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस 3 पर क्या बोले लेखक
बॉक्स ऑफिस पर सफलता के बावजूद रेस 3 को फ्रेंचाइजी की कहानी से भटकल के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इन चिंताओं पर बात करते हुए अहमद ने बताया कि सलमान खान की हीरो वाली छवि को ध्यान में रखते हुए फिल्म की कहानी में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने कहा, 'रेस 3 में हमने किरदारों के मामले में रेस फ्रेंचाइजी से थोड़ा बदलाव किया है, फिल्म में सलमान खान थे, इसलिए आपको कुछ चीजें ध्यान में रखनी होंगी। वे नकारात्मक भूमिका नहीं निभा रहे थे।'

विज्ञापन

रेस 4 के निर्देशक का चुनाव बाकी
इस फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था, जबकि तीसरी का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया था। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि निखिल आडवाणी को फिल्म का निर्देशन करने के लिए चुना गया है। हालांकि रेस 4 के लिए निर्देशक अभी तक तय नहीं हुआ है। पहली फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना प्रतिद्वंद्वी भाइयों की भूमिका में थे। फिल्म में बिपाशा बसु और कैटरीना कैफ भी थीं। दूसरी फिल्म में भी सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन इसमें जॉन अब्राहम ने खलनायक का किरदार निभाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed