फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman shah rukh and aamir khan together video viral on social media users reacts on it

Viral Video: शाहरुख-सलमान और आमिर साथ में कर रहे इस फिल्म की शूटिंग? सेट से वायरल हुआ यह वीडियो

Sat, 06 Sep 2025 12:56 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 06 Sep 2025 12:56 PM IST
सार

Bollywood Khans Video Viral: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के तीनों खान के साथ शूटिंग करने का अंदेशा मिल रहा है। देखें वीडियो। 

विज्ञापन
Salman shah rukh and aamir khan together video viral on social media users reacts on it
आमिर, सलमान और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैनिटी वैन पर सलमान-शाहरुख और आमिर खान के नाम के पोस्टर लगे हुए हैं। इस वीडियो से यह लग रहा है कि बॉलीवुड के तीनों खान एक साथ नजर आने वाले हैं, जो इनके फैंस के लिए काफी रोमांचकारी हो सकता है। हालांकि, यह वीडियो किस समय का है ये नहीं कहा जा सकता, लेकिन इस समय यह वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं इस वीडियो को देख क्या बोले यूजर्स। 

विज्ञापन

क्या वाकई साथ आ रहे बॉलीवुड के तीनों खान?
इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल हो रहा वो 20 सेकेंड का है। इसमें दिखता है कि एक वैनिटी वैन है, जिसमें सलमान,शाहरुख और आमिर खान के नाम के पोस्टर लगे हुए हैं। ये वीडियो मुंबई का है। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति कहता है, ‘सलमान-शाहरुख और आमिर एक साथ, कौन सी मूवी होने वाली है भाई?’ आपको बताते चलें कि इस बात की कोई पुष्टि नहीं है कि तीनों खान साथ आ रहे हैं या नहीं।

विज्ञापन

 


यूजर्स ने पूछा- बजट क्या होगा? 
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। एक यूजर ने कहा, ‘बजट और फीस क्या होगा?’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सच्चाई स्वीकार करें ऐसा कभी नहीं होगा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सब कुछ स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है, वीकेंड पर चल जाएंगे हाइप की वजह से। लेकिन अगर वे साथ आते हैं तो उन्हें बहुत अच्छी कहानी वाली फिल्म करनी चाहिए जो कई साल तक याद रहे, बिल्कुल उनकी पिछली व्यक्तिगत फिल्मों की तरह।’

यह खबर भी पढ़ें: Ritwik Bhowmik: ओटीटी के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू करेंगे रित्विक भोमिक, इस फिल्म में आएंगे नजर

इन दिनों क्या कर रहे तीनों खान
शाहरुख खान की बात करें, तो वह इन दिनों पोलैंड में अपनी आगामी फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं। वहीं सलमान खान मुंबई में ही हैं, जो 'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे। इसके अलावा आमिर आमिर खान भी मुंबई में ही हैं, जिन्हें आखिरी बार 'सितारे जमीन पर' में देखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed