फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Superstar Singer 3: अविर्भव-अथर्व ने जीता सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब, प्राइज मनी में जीते इतने लाख रुपये

Mon, 05 Aug 2024 07:51 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 05 Aug 2024 07:51 AM IST
सार

सुपरस्टार सिंगर 3 ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें अविर्भव एस और झारखंड के अथर्व बख्शी ने सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ-साथ दोनों बच्चों को प्राइज मनी में लाखों रुपये भी मिले।

विज्ञापन
Seven-year-old Avirbhav S And Atharv Bakshi wins Superstar Singer 3 Trophy and 10 Lakh Prize Money
अविर्भव एस और अथर्व बख्शी - फोटो : एक्स

बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद रविवार 4 अगस्त को सुपरस्टार सिंगर 3 ग्रैंड फिनाले हुआ। इसमें केरल के अविर्भव एस और झारखंड के अथर्व बख्शी ने सुपरस्टार सिंगर 3 का खिताब अपने नाम किया। ट्रॉफी के साथ-साथ दोनों बच्चों को प्राइज मनी में लाखों रुपये भी मिले। अविर्भव और अथर्व को इनाम ने 10-10 लाख रुपये मिले हैं।



 

Seven-year-old Avirbhav S And Atharv Bakshi wins Superstar Singer 3 Trophy and 10 Lakh Prize Money
सुपरस्टार सिंगर 3 ग्रैंड फिनाले - फोटो : एक्स

इस सीजन में पहली बार दो विजेताओं की घोषणा की गई, जो सभी के लिए एक आश्चर्य की बात थी। अविर्भव और अथर्व बख्शी ग्रैंड फिनाले में अपने नाम सुनकर उत्साहित थे। अविर्भव एस और अथर्व बख्शी अपनी शानदार गायिकी से लगातार जजेज का दिल जीतते हुए आ रहे थे। इस दौरान सुपरजज नेहा कक्कड़ ने 12 साल के अथर्व बख्शी सिंगर अरिजीत सिंह से भी तुलना कर डाली।


 
Seven-year-old Avirbhav S And Atharv Bakshi wins Superstar Singer 3 Trophy and 10 Lakh Prize Money
अविर्भव एस - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी क्यूटनेस और बेहतरीन गायकी के लिए मशहूर सात वर्षीय अविर्भव एस ने कहा कि वह इस शो को जीतकर बहुत खुश हैं। अविर्भव ने शो जीते के बाद एक बातचीत में कहा, 'मेरे माता-पिता भी उतने ही एक्साइटेड हैं और मैं उनके चेहरों पर ये खुशी देख सकता हूं। इस तरह का शो जीतना वाकई में बहुत ही अच्छा एहसास है। मैं इस शो से जुड़ी हर चीज को मिस करूंगा। मुझे शो में अपने सभी दोस्तों के साथ समय बिताने में मजा आया। जज से लेकर कैप्टन तक हर कोई मेरा फेवरेट है।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Seven-year-old Avirbhav S And Atharv Bakshi wins Superstar Singer 3 Trophy and 10 Lakh Prize Money
अविर्भव एस - फोटो : एक्स

अविर्भव बड़े होकर अरिजीत सिंह की तरह गायक बनाने चाहते हैं। उन्होंने बताया, मुझे गायक के तौर पर अरिजीत सिंह बहुत पसंद हैं और मैं बड़ा होकर उनके जैसा बनना चाहता हूं। मुझे उनके गाने सुनना बहुत पसंद है और वे मेरे पसंदीदा सिंगर हैं।


 
विज्ञापन
Seven-year-old Avirbhav S And Atharv Bakshi wins Superstar Singer 3 Trophy and 10 Lakh Prize Money
सुपरस्टार सिंगर 3 ग्रैंड फिनाले - फोटो : एक्स

सुपरस्टार सिंगर 3 की शो में जज नेहा कक्कड़ और मेंटर्स का एक पैनल शामिल था, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों को कई संगीत चुनौतियों में भाग लेने के दौरान मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की। इस शो की मेजबानी हर्ष लिंबाचैया ने की। 

VD 12: 'वीडी 12' के दूसरे भाग को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते निर्माता, जानें किस शर्त पर रिलीज होगा अगला पार्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed