Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Producers of Vijay Deverakonda starrer VD 12 do not want to take risk regarding the second part of film
{"_id":"66b0347386b22cf56d0fc63b","slug":"producers-of-vijay-deverakonda-starrer-vd-12-do-not-want-to-take-risk-regarding-the-second-part-of-film-2024-08-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VD 12: 'वीडी 12' के दूसरे भाग को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते निर्माता, जानें किस शर्त पर रिलीज होगा अगला पार्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
VD 12: 'वीडी 12' के दूसरे भाग को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते निर्माता, जानें किस शर्त पर रिलीज होगा अगला पार्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2024 07:40 AM IST
सार
विजय देवरकोंडा को लंबे वक्त से हिट फिल्म का इंतजार है। उनकी पिछली फिल्म 'द फैमिली स्टार' फ्लॉप हो गई थी। उनके प्रशंसक भी हिट फिल्म देखने के लिए उत्सुक है। विजय देवरकोंडा जल्द ही 'वीडी 12' में अभिनय करते नजर आएंगे। उन्हें उम्मीद होगी कि वो इस फिल्म से वापसी कर पाएंगे। इसी बीच, इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
विज्ञापन
1 of 5
वीडी 12
- फोटो : एक्स @TheDeverakonda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विजय देवरकोंडा को लंबे वक्त से हिट फिल्म का इंतजार है। उनकी पिछली फिल्म 'द फैमिली स्टार' फ्लॉप हो गई थी। उनके प्रशंसक भी हिट फिल्म देखने के लिए उत्सुक है। विजय देवरकोंडा जल्द ही 'वीडी 12' में अभिनय करते नजर आएंगे। उन्हें उम्मीद होगी कि वो इस फिल्म से वापसी कर पाएंगे। इसी बीच, इस फिल्म पर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
2 of 5
वीडी 12
- फोटो : एक्स @TheDeverakonda
आजकल लगभग सभी बड़ी दक्षिण भारतीय फिल्मों को दो भागों में रिलीज करने का रिवाज सा बन गया है। जून में रिलीज हुई 'कल्कि 2898 एडी' का भी दूसरा भाग आएगा। जूनियर एनटीआर की 'देवरा' के भी दो पार्ट आएंगे और सूर्या की 'कंगुवा' भी दो ही भाग में बनेगी। इसी तरह विजय देवरकोंडा की 'वीडी 12' को भी दो पार्ट में बनाया जाएगा।
3 of 5
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
'वीडी 12' को दो भागों में रिलीज करने की योजना जरूर बनाई गई है, लेकिन इसमें एक शर्त भी रखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के निर्माता नागा वामसी का कहना है कि अगर 'वीडी 12' का पहला भाग चल जाएगा, तभी इसके दूसरे भाग को रिलीज किया जाएगा।
विजय देवरकोंडा
- फोटो : इंस्टाग्राम @thedeverakonda
निर्माता जोखिम लेने से बचना चाहते हैं। वो फिल्म की कहानी को इस लायक तो समझते हैं कि इसके दो पार्ट बनाए जा सकते हैं, लेकिन फिर भी लोगों की पसंद और नापंसद के आधार पर ही अगले भाग पर फैसला लेना चाहते हैं। वामसी ने कहा कि निर्देशक गौतम तिन्नानुरी ने 'वीडी 12' को दमदार तरीके से बनाया है और उन्हें भरोसा है कि यह फिल्म सफल होगी।
'वीडी 12' एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे की जोड़ी दिखाई देगी। इसका निर्माण सितारा एंटरटेनमेंट और फॉर्च्यून फोर सिनेमा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने विजय देवरकोंडा का लुक पोस्टर जारी किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म 28 मार्च, 2025 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।