Shilpa Shetty: भाई दूज पर शिल्पा के बच्चों ने जीता प्रशंसकों का दिल, नन्हें हाथों से की आरती, लगाया गले
Shilpa Shetty: भाई दूज के अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने बहुत ही प्यारी तस्वीरें साझा की। तस्वीरों में उनके बच्चे भाई दूज मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने दोनों बच्चों वियान और समीशा के साथ अपने भाई दूज समारोह की एक प्यारी सी झलक प्रशंसकों के साथ साझा की। शिल्पा की शेयर की गई तस्वीरों में नन्ही समीशा अपने भाई वियान के लिए पारंपरिक भाई दूज की रस्म निभाते नजर आ रहे हैं।
Singham Again Collection Day 3: सप्ताहांत में स्त्री 2 से काफी पीछे छूटी सिंघम अगेन, जानें तीन दिन का कलेक्शन
आखिरी तस्वीर ने प्रशंसकों का मन मोह लिया। यह तस्वीर खास इसलिए थी क्योंकि इसमें बच्चे एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों पर प्रशंसकों ने खूब प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “भाई दूज की शुभकामनाएं”, वहीं, एक अन्य ने लिखा, बहुत ही प्यारी तस्वीर। एक और यूजर ने लिखा, आपका बेटा आपकी कॉपी है।” इस तरह की टिप्पणियों से शिल्पा का कमेंट बॉक्स भर गया।
शिल्पा के अलावा कंगना रणौत ने भी भाई दूज की स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। वह अपने भाइयों के साथ इस त्योहार को मनाते हुए नजर आईं। साथ ही अभिनेत्री ने भाई दूज के महत्व के बारे में भी बताया। वहीं, दिग्गज गायिका आशा भोसले ने रविवार को मुंबई भाजपा प्रमुख आशीष शेलार के साथ भाई दूज मनया। आशा भोसले ने इस अवसर पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन भी किया।
Fatima Sana Shaikh अपनी बीमारी पर खुलकर बोलीं फातिमा सना शेख, 'विश्वास ही नहीं हुआ कि ऐसा कुछ हो सकता है'